Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दो शातिर लुटेरों को मुठभेड में गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। तितावी पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को मुठभेड में 50 हजार की नकदी भारी मात्रा में शस्त्रों लूटे गए छोटे हाथी व पिकअप के साथ गिरफ्तार किया है। मुठभेड के दौरान तीन बदमाश मौके से भागने में सफल गए। पकडे गए आरोपियों ने पिछले दिनों हापड के मुर्गा व्यापारियों से मुर्गो से लदे वाह, नकदी व मोबाइल फोन लूट लिये थे।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि डेढ सप्ताह पूर्व बदमाशों ने तितावी क्षेत्र में लडवा नहर पटरी के पास हापुड के मुर्गा व्यापारियों से मुर्गो से लदा छोटा हाथी व पिकअप के अलावा नकदी व मोबाइल फोन लूट लिये थे।

एसएसपी ने बताया कि तितावी थाना प्रभारी क्षितिज कुमार ने बीती रात पुलिस टीम के साथ लडवा बिजली घर के पास हुई मुठभेड के बाद हफीज पुत्र कय्यूम निवासी कुल्हेडी थाना चरथावल व जिशान पुत्र यूसुफ निवासी कुल्हेडी थाना चरथावल को तमंचों व कारतूसों सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई रकम में से 50 हजार रुपये के अलावा लूटा गया छोटा हाथी, पिकअप व दो मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं। एसएसपी ने बताया कि मुठभेड के दौरान तीन बदमाश मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − five =