Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शेरनगर बाईपास के समीप सडक हादसे में एक की मौत, एक घायल

मुजफ्फरनगर। सडक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा उसका साथी बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के शेरनगर बाईपास के समीप अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बाईक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

उधर से जा रहे अन्य वाहन चालकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही एम्बूलैन्न्स की मदद से दोनो घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।

जहां एक व्यक्ति की गंभीर चोट के कारण उपचार से पूर्व ही मौत हो गई। पुलिस ने मीरापुर निवासी मृतक यशपाल सिह के परिजनो को इसकी सूचना दी। यशपाल सिह की मौत की खबर से मृतक यशपाल के परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने उसके घायल साथी को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया।

परिवारजन व कुछ अन्य लोग तुरंत ही जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि अभी इस सम्बन्ध मे कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है। यदि तहरीर मिलती है तो आरोपी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।मृतक मीरापुर के एक इंटर कॉलेज के अध्यापक बताए जा रहे हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + seventeen =