उत्तर प्रदेश

प्रदेश संयोजक लघु उधोग प्रकोष्ठ कुशपुरी का सहारनपुर प्रभारी बनाने पर किया गया स्वागत

सहारनपुर। क्षेत्रीय अध्यक्ष मेरठ द्वारा 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव केअंतर्गत 71 विधानसभाओं के विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए गए। इस में लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुश पुरी को सहारनपुर नगर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया।

सहारनपुर महा नगर अध्यक्ष राकेश जैन पूर्व सांसद राघव लखन पाल, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, भाजपा नेता दिनेश सेठी , योग चुग, दिनेश शेट्टी,शीतल विश्नोई, अरुण याद,व के.एल. अरोरा, मुकेश खन्ना विजेंद्र प्रधान विपिन सलूजा आदि सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कुश पुरी को सहारनपुर नगर विधानसभा प्रभारी होने पर शुभकामनाएं व बधाई दी और अपने पूर्ण सहयोग के लिए कुश पुरी को आश्वस्त किया और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

कुश पुरी ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार जताया तथा कार्यकर्ताओं को उनकी शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें आश्वस्त किया कि सभी के सहयोग और मोदी और योगी सरकार के शानदार काम के बल पर 2022 के चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करनी है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 9 =