वैश्विक

87 भारतीयों को लेकर वतन लौटा एयर इंडिया का विमान

 रविवार को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे से एयर इंडिया का एक विमान 87 भारतीयों को लेकर वापस लौटा। विमान के नई दिल्ली पहुंचते ही नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने ट्वीट कर पीएम मोदी की सराहना करते हुए लिखा कि अफगानिस्तान के बिगड़ते हालात के बीच सरकार दृढ़ इच्छाशक्ति वाले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हर एक भारतीय की सुरक्षित घर-वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के इस ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं के आने का सिलसिला तेज हो गया।

सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछा कि इस मिशन में शामिल देश के जवानों के लिए आपके शब्दकोश में एक भी शब्द नहीं था क्या। हालांकि कई लोगों ने सरकार की इस कार्रवाई की सराहना भी की है। (Jyotiraditya Scindia) के ट्वीट पर कुछ ही मिनटों में लोगों के सैकड़ों कमेंट्स आ गए। कुछ एक लोग सिंधिया से दुबई की फ्लाइट शुरू होने संबंधित सवाल भी पूछ रहे थे, जिनके जवाब एयर इंडिया के वेरिफाइड हैंडल के जरिए दिए जा रहे थे।

Jyotiraditya Scindia on Indian Stuck in Afghanistan: सिंधिया के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा कि दूसरे देशों में फंसे भारतीयों को लाने का श्रेय उन भारतीय भाई बंधुओं को भी दिया जाना चाहिए जो भारतीयों तक पहुंचने में कामयाब रहे। वहीं सनातन कुमार सनी नाम के यूजर लिखते हैं कि आज भारत की विदेश नीति इतनी सफल है कि विपरित परिस्थितियों में भी फंसे भारतीयों को वापस ला पा रहे हैं।

वहीं एक सरवेंदर तिवारी ने भी सरकार की तारीफ करते हुए लिखा है कि मुस्लिम देशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए आप बधाई के हकदार हैं।

इन सबसे से अलग एक यूजर दंयाल कांची का कहना है कि भारत के खुफिया विभाग पर प्रश्न उठते हैं कि वह ऐसी परिस्थितियों को पहले भांप नहीं पाया, नहीं तो कई हिंदुस्तानियों को पहले ही निकाला जा सकता था। कई यूजर्स ने सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का समर्थन सिर्फ जय हिंद करके किया।

https://twitter.com/Kylo79402080/status/1429319477103976457?s=20

 

Dr. Jyoti Gupta

डॉ. ज्योति ओम प्रकाश गुप्ता एक प्रसिद्ध चिकित्सक और हेल्थ सेक्शन की वरिष्ठ संपादक हैं, जो प्राकृतिक, घरेलू और होम्योपैथिक चिकित्सा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। श्री राजीव दीक्षित जी से प्रेरित होकर, डॉ. ज्योति का उद्देश्य सहज, सरल और सुलभ चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देना है ताकि लोग आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ पारंपरिक उपचार विधियों का भी लाभ उठा सकें। आप किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के नि:शुल्क परामर्श के लिए उनसे 9399341299 पर संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।

Dr. Jyoti Gupta has 71 posts and counting. See all posts by Dr. Jyoti Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =