वैश्विक

भाजपा बूथ स्तर पर साजिश में जुटी, Samajwadi Party को उत्तर प्रदेश में खासा जनसमर्थन प्राप्त- अखिलेश यादव

Samajwadi Party (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर साजिश करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि लोकतंत्र के साथ ठगी करने की रणनीति बना रही भाजपा अपने इस मंसूबे को पूरा करने के लिए दूसरे राज्यों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश के गांव-गांव में पहुंचा रही है।

अखिलेश ने एक बयान में आरोप लगाया, ‘‘भाजपा बूथ स्तर पर साजिश में जुटी हुई है। भाजपा संविधान का सम्मान नहीं करती। वह लोकतंत्र के साथ ठगी करने की रणनीति बना रही है। दूसरे राज्यों से संघ के कार्यकर्ताओं को गाँव-गाँव पहुंचाया जा रहा है, ताकि बूथ स्तर पर षड्यंत्र किया जा सके।’’

उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में खासा जनसमर्थन प्राप्त है और इससे डरकर भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था की पवित्रता नष्ट करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह कृत्य भारतीय संविधान और जनभावनाओं के विरुद्ध है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता को संदिग्ध बना दिया है। हाल ही में उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग की वेबसाइट में एक नवयुवक द्वारा ‘डिजिटल सेंधमारी’ करके नकली मतदाता पहचान पत्र बनाया जाना बेहद गंभीर बात है। ऐसे घपलों के लिये पूरे राज्य में जाँच हो, पता तो चले, कहीं इसमें भाजपा का हाथ तो नहीं है।

यादव ने कहा कि भाजपा ने सत्ता के घमंड में नागरिक अधिकारों को कुचल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिनायकशाही मानसिकता से विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। ऊबी हुई जनता बदलाव चाहती है और 2022 के विधानसभा चुनाव में जनसमर्थन से उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया तय है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =