Feature

LIC Jeevan Shiromani Plan : गंभीर बीमारियों के लिए भी कवर

LIC  जीवन शिरोमणि योजना सुरक्षा और बचत दोनों प्रदान करती है। जीवन शिरोमणि योजना एक नॉन-लिंक्ड प्‍लान है। इसमें आपको सम एश्योर्ड की कम से कम 1 करोड़ की गारंटी मिलती है। एलआईसी अपने ग्राहकों के जीवन को सुरक्षित करने के लिए उन्हें कई अच्छी पॉलिसी पेश करती रहती है।

एलआईसी ने 19 दिसंबर, 2017 को जीवन शिरोमणि (तालिका संख्या 847) शुरू की थी। यह एक नॉन-लिंक्ड, सीमित प्रीमियम भुगतान मनी बैक योजना है। यह एक बाजार से जुड़ी लाभ योजना है और विशेष रूप से एचएनआई (हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स) के लिए बनाई गई है। यह योजना गंभीर बीमारियों के लिए भी कवर प्रदान करती है। साथ ही इसमें तीन ऑप्शनल राइडर्स उपलब्ध हैं।

योजना पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु लाभ के रूप में पॉलिसीधारक के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस पॉलिसी में पॉलिसीधारकों के जीवित रहने की स्थिति में तय अवधि के दौरान भुगतान की सुविधा दी गई है। इसके अलावा मैच्योरिटी पर एकमुश्त राशि भी दी जाती है। जीवित रहने पर एक निश्चित भुगतान किया जाता है।

क्‍या है भुगतान का प्रोसेस

  1. 14 वर्ष की पॉलिसी -10वे और 12वे वर्ष में बीमा राशि का 30-30 फीसदी भुगतान।
  2. 16 साल की पॉलिसी -12वे और 14वे साल में बीमा राशि का 35-35 फीसदी भुगतान।
  3. 18 वर्ष की पॉलिसी – 14वे और 16वे वर्ष में बीमित राशि का 40-40 फीसदी भुगतान।
  4. 20 साल की पॉलिसी -16वे और 18वे साल में सम एश्योर्ड का 45-45 फीसदी भुगतान।

इस पॉलिसी की विशेषता यह है कि पॉलिसी अवधि के दौरान ग्राहक पॉलिसी के सरेंडर मूल्य के आधार पर लोन भी ले सकता है। यह लोन एलआईसी के नियम व शर्तों पर ही मिलेगा। पॉलिसी लोन समय-समय पर तय की जाने वाली ब्याज दर पर उपलब्ध होगा।

नियम और शर्तें

  1. न्यूनतम सम एश्योर्ड : 1 करोड़ रुपए
  2. अधिकतम बीमा राशि : कोई सीमा नहीं (मूल बीमा राशि 5 लाख के गुणकों में होगी।)
  3. पॉलिसी अवधि : 14, 16, 18 और 20 वर्ष
  4. प्रीमियम का भुगतान कब तक करना है : 4 वर्ष
  5. प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  6. प्रवेश के लिए अधिकतम आयु : 14 वर्ष की पॉलिसी के लिए 55 वर्ष, 16 साल की पॉलिसी के लिए 51 साल, 18 साल की पॉलिसी के लिए 48 साल, 20 साल की पॉलिसी के लिए 45 साल।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + fourteen =