Muzaffarnagar News: उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन ने किसान महा पंचायत मे भाग लेने हेतु समर्थन दिया
Muzaffarnagar News: उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 सतेन्द्र सिंह ने बताया कि 05 सितम्बर 2021 रविवार को किसान महापंचायत को उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन (अराजनैतिक)अपना पूर्ण समर्थन देता है ।संगठन का कार्यक्षेत्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 21जनपद है। संगठन की ओर से रैली मे आने वाले किसान भाईयो को चिकित्सा सुविधा उप्लब्ध कराने के उद्देश्य से चिकित्सा शिविर लगा निशुल्क औषधियां वितरित की जाएंगी।
डाक्टर राजेश कुमार,डाक्टर राजपाल शर्मा,डाक्टर शिमलेश कुमार,डाक्टर राजेश सिंह,बालेन्द्र कुमार,अशोक कुमार की ड्यूटी चिकित्सा शिविर मे लगाई गई है।जो चिकित्सा शिविर मे उपस्थित रहकर आवश्यकता पडने पर किसान भाईयो को चिकित्सा सुविधा उप्लब्ध कराएंगे।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाक्टर ओमपाल सिंह ,डाक्टर ओमकुमार,डाक्टर राजेश सिंह,डाक्टर सहदेव आर्य प्रदेश वरिष्ट उपाध्यक्ष,डाक्टर राजेश कुमार, डाक्टर सतेन्द्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान कर प्रचुर मात्रा मे औषधियों की व्यवस्था कर ली गई है।

