उत्तर प्रदेश

Baghpat News: मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी गोकश बदमाश गिरफ्तार

Baghpat News: खेकड़ा थाना पुलिस  ने 25 हज़ार रुपये के इनामी व एक शातिर किस्म के गोकश को मुठभेड़ (Encounter) के दौरान घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया बदमाश ग़ाज़ियाबाद जनपद (Ghaziabad) का रहने वाला है जिसके विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट भी जारी है। देर रात्रि हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश को फिलहाल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

बता दें कि मामला शनिवार की देर रात्रि का है, जब खेकड़ा थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव जाने वाले रास्ते पर खेकड़ा पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। उसी दौरान एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल को आता देख पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया।

जैसे ही वहां मौजूद खेकड़ा थाना इंस्पेक्टर नोवेन्द्र सिंह सिरोही व स्वाट टीम प्रभारी संजीव ने उसे रोकने का प्रयास किया तो गोकश ने पुलिस को देखते ही उनपर फायरिंग शुरू कर दी और वहां से भागने का प्रयास किया। जिस पर जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस की गोली लगने से गोकश घायल हो गया। घायल गोकश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसका नाम चांद पुत्र मेहरइलाही बताया गया है।

 गोकश ग़ाज़ियाबाद जनपद के लोनी का रहने वाला है, जिसपर 25 हज़ार रूपये का इनाम घोषित है। बताया गया है कि पकड़ा गया बदमाश एक शातिर किस्म का गोकश भी है, जिसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू  भी जारी है।पकड़े गए बदमाश के पास से खेकड़ा पुलिस ने एक तमंचा, जिंदा कारतूस व एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। बताया गया है कि पकड़ा गया गोकश दिल्ली व ग़ाज़ियाबाद से पहले भी जेल भेजा जा चुका है। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − ten =