Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान चलाया

मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद की चिन्हित ग्राम पंचायतों में कोविड-१९ एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत की समस्त सार्वजनिक सम्पत्तियों विद्यालयों, ग्राम पंचायत सचिवालय में साफ-सफाई, नाली में रूके पानी का उचित निपटान एवं कूडे का निस्तारण, एंटी लार्वा का छिड़काव, फोगिंग एवं सैनीटाईजेशन का कार्य सम्पादित कराया जा रहा है।

जिससे कि बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप कम हो एवं मौसमी बिमारिया जैसे. डेंगू , मलेरिया, इत्यादि से जनता का बचाव किया जा सके। उन्होंने सभी जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि बरसात के इस मौसम में घर के बर्तनों, कूलर, पानी की टंकी, फ्रिज की पीछे की ट्रे, घरों के आसपास पड़े टायर, टूटे लोहे व प्लास्टिक के पात्रो में पानी ना इकट्ठा होने दें

क्योंकि मच्छर इन्ही में पनपते हैं सप्ताह में एक बार इन्हें साफ अवश्य करें क्योंकि डेंगू का मच्छर दिन में काटता है इसलिए मच्छर के काटने से बचने के लिए जरूरी है कि हम पूरी बांह के कपड़े पहने और मच्छरदानी एवं अन्य उपायों का प्रयोग करें।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 11 =