उत्तर प्रदेश

Chandauli News: आकाशीय बिजली ने बरपाया कहर, राम दुलारे यादव और चार भैंसों ने तोड़ दिया दम

Chandauli News: मरवटिया गांव निवासी राम दुलारे यादव पुत्र बैजनाथ (65) अपने पशुओं सहित भैस को मरवटिया गांव से नौडिहवा जंगल मे था। तभी गरज बरस के साथ बूंदा-बांदी होने लगी। इसी दौरान आकाशीय बिजली तेज आवाज के साथ गिरी, जिसकी चपेट में आकर पेड़ के पास बैठे राम दुलारे यादव पुत्र बैजनाथ बुरी तरह से झुलस गए।

जिससे उनकी घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के तीनों पुत्र दशरथ रामबली और गनेश यह नजारा देख ही रहे थे कि जब तक कुछ समझ पाते टैब तक फिर तेजी से आवाज के साथ वज्रपात हुआ।

और कुछ दूरी पर मौजूद झुंड में बैठी भैंसों को बिजली की तरंगों ने अपने आगोश में ले लिया। और बुरी तरह से चीखने-चिल्लाने के बाद पशुपालकों के सामने ही चार भैंसों ने दम तोड़ दिया। अपने पिता रामदुलारे की मौत के बाद रोते-बिलखते पुत्रो ने घर आकर घटना की जानकारी दिया। तथा हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल सत्येंद्र कुमार ने मोबाइल पर तहसीलदार लालता प्रसाद को जानकारी दी।

एसडीएम नौगढ़ डॉ अतुल गुप्ता ने बताया कि मृतक की पत्नी या उनके वारिसों को दैवीय आपदा के तहत 4 लाख रुपए तथा दुधारू पशुओं के पशुपालकों को 30 हजार रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + eight =