Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: युवा समाजसेवी रविंद्र कुमार के प्रयासों से वैक्सीनेशन कैम्प का शुभारम्भ

Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर।  भारत माता चौक पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये वैक्सीनेशन कैम्प का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड 38 के सभासद अमित बोबी ने की।

सरस्वती कम्प्यूटरर्स पर लगाये गये इस वैक्सीनेशन कैम्प में प्रथम व द्वितीय डोज लोगों को उपलब्ध करायी गयी। लोगों ने बेहद उत्साह से वैक्सीन लगवायी। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि युवा समाजसेवी रविंद्र कुमार के प्रयासों से यह शिविर क्षेत्र की जनता की सुविधार्थ लगाया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की ओर से आये एएनएम नीतू सहरावत, स्टाफ नर्स सिमरन, डाटा एैन्ट्री आपरेटर मौ. लईक व सलमान, आंगनबाडी की सुमन्ता को उनकी सेवाओं के लिए साधुवाद दिया।

अपने संबोधन में सभासद अमित बोबी ने कहा कि इस क्षेत्र में ऐसे अन्य शिविर भी शीघ्र ही आयोजित करायें जायेंगे। इस शिविर में 18 वर्ष की आयु से अधिक वाले लोगों को वैक्सीन दी गयी।

शिविर के शुभारम्भ के अवसर पर मास्अर जगपाल, वार्ड 14 के भावी प्रत्याशी सचिन बिल्टोरिया, डा. संजय अगवाल, कु. नयन्सी गर्ग, कु. सविता कश्यप, मौ. अहमद, हिमांशु आदि का सहयोग मिला।

ईदगाह चौकी इंचार्ज दीपक मावी ने इस अवसर पर पुलिस की शानदार व्यवस्था बनाये रखी। शिविर के समापन पर युवा समाजसेवी रविंद्र कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि निकट भविष्य में श्रम विभाग के शिविर भी लगवाये जायेंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =