उत्तर प्रदेश

Chandauli News: रायपुर गांव मे जानलेवा हमले से वृद्ध दम्प​ती घायल

Chandauli News: धानापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में अपराधियों का बीती रात कहर देखने को मिला। रायपुर गांव के निवासी लालजी कनौजिया (60) रोज की भांति अपनी पत्नि के साथ गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप स्थित मशीन पर सोने चले गए थे। मध्य रात्रि के दौरान हमलावरों ने उन बृद्ध दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया।

जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चिखपुकार सुनकर पत्नि की नींद खुली तो विरोध करने पर हमलावरों ने उनको भी बुरी तरह मारपीट कर लहूलूहान कर दिया। सुचना पर परिवार के लोग जूटे तब तक हमलावर भाग चुके थे। परिजनों ने रात्रि में ही पुलिस को 112 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी और इलाज के लिए दोनों बृद्ध दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर अस्पताल ले गए।

अस्पताल ले जाने के बाद वहां मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करते हुए वृद्ध दम्प​ती की स्थिति गंभीर देख कर जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया। जिसके बाद जिला हॉस्पिटल से भी उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया गया है।

इस संबंध में धानापुर थाना अध्यक्ष टी बी सिंह ने बताया कि बीती रात रायपुर गांव के वृद्ध दम्प​ती पर 3 लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया है। इससे दोनों घायल हो गए हैं उनका उपचार ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। हालांकि वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घायल वृद्ध ने बताया कि तीन लोग थे जो उन लोगों पर हमला किए हैं। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 1 =