Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: महंत अवेद्यनाथ की सातवीं पुण्यतिथी कार्यक्रम: सामाजिक समरसता पर एक संगोष्ठी आयोजित

मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar ब्रहमलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 7 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व हिन्दु महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी ने पूरे उत्तर प्रदेश में 12 से 18 सितम्बर 2021 तक पूरे प्रदेश मे अनेको कार्यक्रम आयोजित कराने का आहवान किया है।

इसी क्रम में मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा विश्वनाथ मंदिर कूकडा में सामाजिक समरसता पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें ‘‘सामाजिक समरसता हिंदुत्व का प्राण है’’ विषय पर विभिन्न वक्ताओ ने अपने-अपने विचार प्रकट किए।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने कहा क बदलते दौर मे हम सभी को जात बिरादरी छोड कर हिन्दुत्व के एजेंडे पर एकत्रित होना होगा। तभी हम आगे बढ सकते है।

इसके अतिरिक्त मण्डल अध्यक्ष श्रीकान्त शर्मा,सुभाष गौड, सुरेन्द्र गर्ग मुर्ति मैडिकल,पूर्व सभासद पूनम गर्ग,नरेन्द्र पुण्डीर,जयप्रकाश गुप्ता,तरूण त्यागी,तरूण आहूजा,सुरेश शर्मा, मांगेराम शर्मा,देवदत्त प्रधान, सुनील मदान,विवेक गोयल,रविनन्दन,डा.मुकेश त्यागी,सहदेव,प्रहलाद ठाकुर, विवेक आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।

और कहा कि सामाजिक समरसता का तकाजा है कि सभी हिन्दू वर्ग की जाति और धर्म भेदभाव भूलकर हिन्दुत्व के झण्डे के नीचे एकत्र हों। इस कार्यक्रम के आयोजक ब्रजमोहन शर्मा रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 10 =