उत्तर प्रदेश

Baghpat News: बीजेपी नेता की हत्या की गुत्थी, आरोपियों को शरण देने वाले दो लोग भी गिरफ्तार

Baghpat News: बड़ौत कोतवाली पुलिस ने हत्या आरोपियों को शरण देने वाले दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया है ।बड़ौत पुलिस ने गिरफ्तार किए दोनों अभियुक्तों से पूछताछ शुरू कर दी है । साथ ही हत्या करने वाले दोनों आरोपियों पर 25-25 हज़ार रूपये का इनाम घोषित कर दिया गया है । जिनकी पुलिस ने धरपकड़ शुरू कर दी है।

बता दे कि बीते नो सितम्बर को बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल रोड पर डॉ आत्माराम तोमर का शव उनके आवास पर बेड पर पड़ा मिला था डॉ आत्माराम के परिजनों ने हत्या होने का शक जाहिर किया था । लेकिन हत्या के कुछ ही घण्टे बाद जैसे ही बागपत पुलिस को घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी वैसे ही बीजेपी नेता की हत्या की गुत्थी सुलझना शुरु हो गयी ।

Baraut News: मुजफ्फरनगर के युवक ने तडपाकर की वेस्ट यूपी के बडे भाजपा नेता डॉ. तोमर की हत्या

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशो की परिजनों से पहचान कराई तो वह उनका रिश्तेदार ही निकला । डॉ आत्माराम के बड़े बेटे डॉ प्रताप तोमर ने हत्या मामले में दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिनके नाम प्रवीण व बलराम है जोकि फरार चल रहे है । दोनों बदमाशो पर बागपत पुलिस ने 25-25 हज़ार रूपये का इनाम घोषित कर दिया है ।

वही उक्त बदमाशो की जानकारी देने वाले को उचित इनाम दिए जाने की घोषणा भी कर दी है । साथ ही बड़ौत पुलिस ने हत्या आरोपियों को शरण देने वाले दो लोगो को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । जिनमे मनमोहन निवासी सांकलपुट्ठी थाना चांदीनगर जनपद बागपत व सुभाष निवासी सोंटा थाना बाबरी जनपद शामली को पकड़ा है ।

पकड़े गए दोनों से पूछताछ भी की गई है । साथ ही इस प्रकरण में सीसीटीवी में कैद हुए हत्या आरोपियों द्वारा डॉ तोमर की जिस स्कार्पियो गाड़ी को बदमाश अपने साथ लेकर फरार हो गए थे उस स्कार्पियो कार को भी पुलिस ने टयोढ़ी गॉव से बरामद कर लिया है ।

पुलिस अब डॉ आत्माराम तोमर की हत्या की पटकथा लिखने वाले दोनों मुख्य आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास कर रही है । हालांकि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज व एफआईआर के आधार पर बात की जाए तो डॉ आत्माराम के रिश्तेदार ने ही अपने साथी के साथ मिलकर रुपये के लेनदेन मामले में उनकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =