उत्तर प्रदेश

Sitapur News:शिवसेना का जनता में कोई नाम लेने वाला नहीं है,योगी के कार्य की विदेशों में भी सराहना: महेंद्र सिंह

Sitapur News: सीतापुर में भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने सभी विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। राजभर के मुख्तार व मुसलमानों को टारगेट करने के बयान पर जल शक्ति मंत्री बोले, कौन नेता किस का समर्थन कर रहा हैै। यूपी की जनता मोदी और योगी का समर्थन कर रही है। बीजेपी 2022 में 350 से अधिक सीटें जीतने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है और 2022 में योगी ही यूपी के मुख्यमंत्री बनेंगे।

जल शक्ति मंत्री ने राजभर पर तंज कसते हुए कहा यूपी की जनता राजभर को गंभीरता से नहीं लेती। वहीं शिवसेना के यूपी में चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले कि शिवसेना का जनता में कोई नाम लेने वाला नहीं है, रही बात कोरोना की तो कोरोना में सीएम योगी के कार्य की विदेशों में भी सराहना हुई है। अखिलेश के बीजेपी के झूठ के एजेंडे के बयान पर बोले अभी इंटरनेशनल टेंडर हुआ था तो उसमें राहुल और अखिलेश उसको आपस में बांट लिए थे।

BJP के पास सच कहने के लिए इतना कुछ है कि झूठ बोलने की जरूरत नहीं है। वहीं, मायावती पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि हर कोई व्यक्ति जो बड़ा बनता है वह प्रभु से प्रार्थना करता है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21476 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − fifteen =