समाचार
कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 सुखबीर सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त दिलशाद पुत्र ईनाम नि0 किदवई नगर थाना कोतवाली नगर मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 श्री उ0नि0 संजय राणा द्वारा वांछित अभियुक्त मोहसीन पुत्र निजामुद्दीन नि0 मौ0 कुआपट्टी कस्बा व थाना इंचौली मेरठ के रोहाना तिराहे से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 लोकेन्द्र पाल सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्तगण सोहनवीर पुत्र नरेश, नरेश पुत्र मोहरसिंह नि0 गण हरिनगर थाना पुरकाजी मु0नगर को मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
सडक हादसे में दो घायल
शाहपुर। कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी अजय पुत्र विशम्भर आज दोपहर के वक्त अपनी बाईक द्वारा बुढाना के गांव विज्ञाना मे किसी काम से जा रहा था कि बाईक सवार उक्त युवक जैसे ही कांधला रोड पर पहुंचा कि इसी बीच कांधला की और से आ रही कार की चपेट मे आकर उक्त युवक घायल हो गया। इस हादसे पर मौके पर एकत्रित ग्रामीणो ने पुलिस को इसकी सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा घायल के परिजनो को इसकी सूचना दी।
वहीं बस से उतरते वक्त एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सूत्रो के अनुसार नगर के मौहल्ला बिददी वाडा निवासी करीब 70 वर्षीय हुसैनी पत्नि शाकिर मेरठ से प्राईवेट बस द्वारा अपने घर वापिस लौटते वक्त बस के पायदान मे पैर फंसने से घायल हो गई। इस हादसे पर कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तुरंत ही उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया तथा घायल के परिवारजनो को इसकी सूचना दी।
कोविड वैक्सीनेशन का आयोजन
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर के राष्ट्रीय सभागार में बार एसोसिएशन की ओर से जिला चिकित्सालय के डॉक्टर्स की टीम द्वारा कैंप लगाकर सिविल बार एसोसिएशन के महासचिव ब्रिजेंद्र सिंह मलिक की देखरेख में १८ से ४५ वर्ष के अधिवक्तागणों को कोविड वैक्सीनेशन कराया गया अधिवक्तागणों ने वैक्सीनेशन में बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा वैक्सीनेशन कराया, महासचिव श्री ब्रिजेंद्र सिंह मलिक ने समस्त अधिवक्तागणों से अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराने की अपील करते हुए देश हित में कोरोना संक्रमण को शून्य कराने में सहयोग प्रदान करने के लिए कहा इस अवसर पर सुगंध जैन अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन, अशोक कुशवाह, योगेंद्र मित्तल, राज सिंह रावत, सतेंद्र कुमार रामवीर सिंह, प्रवीण खोकर, आदेश सैनी, राकेश पाल, सुधीर गुप्ता, मुरारीलाल, सोनू कुमार आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
महिलाओं से जुड़े अपराधों म तुरन्त कार्यवाही कर रही पुलिस
मुजफ्फरनगर। किसी भी प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रदेश की कानून और व्यवस्था का दुरुस्त रहना बहुत ही आवश्यक होता है क्योंकि अराजकता भरे माहौल में न तो स्थानीय व्यापारी सुरक्षित महसूस करते हैं और न ही विदेशी निवेशक रुचि लेते हैं। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा व सामाजिक खुशहाली भी कानून-व्यवस्था पर निर्भर करती है। कानून व्यवस्था को चाक-चौबन्द करने के लिए वर्तमान सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। प्रदेश सरकार ने लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, कानपुर नगर, वाराणसी में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू की है। इस कदम से इन जिलों की कानून और व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। ११२ यू०पी० परियोजना को सशक्त बनाते हुए संसाधनों में भी वृद्धि की गई है। औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सुरक्षित वातारण उपलब्ध कराने के लिए लिंक सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। वीमेन पावर लाइन १०९०, महिला हेल्पलाइन १८१ सेवा के एकीकरण से प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षित माहौल में जीने का अवसर प्राप्त हो रहा है। मिशन शक्ति के अन्तर्गत चलाये गये विशेष अभियान के तहत ५,२६,५३८ व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इसके अलावा प्रदेश के १,५३५ थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। महिलाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर सुरक्षा और विश्वास का वातावरण निर्मित कर रहे हैं।
प्रदेश सरकार के एण्टीरोमियो अभियान ने महिला एवं बालिका सुरक्षा के नए र्कीतमान प्रस्तुत किए हैं। इस अभियान के तहत १०८७६ अभियोग पंजीकृत किए गए तथा १६०४५ के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठनज्ज् की स्थापना महत्वपूर्ण है। वीमेन पावर लाइन पर प्राप्त कुल शिकायतों में से ९९.६ प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण एक बड़ी उपलब्धि है। प्रदेश के कारागारों में अराजकता पर अंकुश लगाने के लिए सभी कारागारों में सी०सी०टी०वी० कैमरे लगाए गए हैं। दंगों एवं हिंसा के दौरान सार्वजनिक स्थानों में अशान्ति का माहौल तो बनता ही था साथ ही सार्वजनिक सम्पत्ति का भी बड़े पैमाने पर नुकसान होता था। इस समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने हिंसात्मक कार्य में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के साथ-साथ सार्वजनिक सम्पत्ति के नुकसान की वसूली के लिए लखनऊ एवं मेरठ मण्डल में दावा अधिकरण का गठन भी किया। सरकार द्वारा लोक एवं निजी सम्पत्ति की वसूली की कार्यवाही भू-राजस्व के बकाये के रूप में की जा रही है। ज्ज्उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्सज्ज् की स्थापना प्रदेश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए की गयी है। साथ ही ई-प्रासीक्यूशन प्रणाली त्वरित न्याय एवं समय की बचत की दृष्टि उपयोगी साबित हो रही है। ई-प्रासीक्यूशन प्रणाली के उपयोग में उत्तर प्रदेश देश भर में प्रथम स्थान पर है।
प्रदेश सरकार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन कर रही है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक लगभग १३९ खूंखार अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया। गैंगेस्टर एक्ट के तहत ४२,०८४ एवं राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत ५८९ व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। यह गर्व की बात है कि दुबई सरकार द्वारा वर्ष २०१९ में आयोजित इण्टरनेशनल कॉल सेण्टर एवार्ड समारोह में यू०पी० ११२ सेवा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। यदि हम समग्ररूप से विचार करें तो प्रदेश की कुशल एवं प्रभावी कानून व्यवस्था ने अन्य प्रदेशों के सामने उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
तमंचा व देशी शराब के साथ दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर नियुक्त का0 दीपक द्वारा अभियुक्त आकाश पुत्र महक सिंह नि0 बच्चन सिंह कालौनी थाना नई मण्डी मु0नगर को बच्चन सिंह कालौनी टावर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का बरामद की गयी।
इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 विक्रान्त कुमार द्वारा अभियुक्त सोनू उर्फ शहशाह पुत्र नाहर सिंह नि0 वसाईच थाना जानसठ मु0नगर को वसाइच रजवाहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया।
युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। सूत्रो के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सूजडू मौहल्ला दीन मौहम्मद निवासी साजिद ने आज सुबह घर मे हुई कहासुनी मे घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने पडौसियो की मदद से उक्त युवक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।
कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अमरेश कुमार द्वारा अभियुक्त सलमान पुत्र फजरू नि0 काटका थाना जानसठ मु0नगर को तिसंग पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त शोभित पुत्र उदयवीर नि0 शुकरताली थाना भोपा मु0नगर को शुकरताली तिराहा यात्री रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तंमचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्तगण मांगा पुत्र जोगेन्द्र, शोभाराम पुत्र तिलकराम नि0गण ग्राम शुकरताल थाना भोपा मु0नगर को जंगल ग्राम इच्छावाला मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01-01 चाकू नाजायज व 10-10 लीटर अपमिश्रित शराब व 01-01 किलोग्राम यूरिया बरामद किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा अभियुक्त रवि पुत्र श्योराज सिंह नि0 ग्राम रसूलपुर जाटान थाना शाहपुर मु0नगर को सोना ब्रिक फील्ड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।
बाजार से अतिक्रमण हटवाया
खतौली। साप्ताहिक बन्दी के चलते पुलिस ने बाजार बन्द कराते हुए अतिक्रमण हटवाया। आला अधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम खतौली के निर्देशन मे पुलिस ने साप्ताहिक बन्दी के कारण आज बाजार बन्द कराया तथा पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियो के निर्देश पर अतिक्रमण हटवाया। पुलिस द्वारा बरती गई सख्ती से अतिक्रमण करने वालो मे हडकम्प मचा रहा। कई दुकानदार पुलिस टीम को आता देख स्वयं ही अपनी दुकान के बाहर रखा सामान समेटते रहे। उल्लेखनीय है कि कुछ दुकानदारो द्वारा अपनी दुकान से आगे तक सामान रखने से अतिक्रमण की स्थिती बन जाती है। जिससे बाजार में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पडता है।
जिलाधिकारी ने जन समस्याएं सुनी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अमित सिंह सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।
उपजिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं
खतौली। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी खतौली इन्द्रकान्त द्विवेदी द्वारा आज तहसील खतौली स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।
पुलिस ने शातिर अपराधी दबौचा
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के अनुसार जनपद पुलिस लगातार अपराधियों पर लगाम कसने की तैयारी में जुटी हुई है इसी क्रम में तितावी थाना प्रभारी राधेश्याम यादव लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाये हुए है। पकडे गये शातिर अपराधी के कब्जे से एक तमंचा एक जिंदा कारतूस बरामद। तितावी पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार शातिर अपराधी से पूछताछ में शातिर ने अपना नाम अर्जुन पुत्र रवि निवासी छतैला बताया जिसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने टॉप-टेन अपराधी दबौचा
मुज़फ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस टॉप -१० अपराधी रहे नशाखोर व चैन स्नैचर को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी द्वारा नशाखोर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन उम्मेद कुमार यादव द्वारा एक नशे का कारोबारी गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त का नाम शोएब उर्फ बॉबी पुत्र असद अली निवासी मोहल्ला हंडिया थाना सिविल लाइन है। सरवट रेलवे फाटक के पास से उसे गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ पहले ही नौ मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त के कब्जे से ५०० ग्राम चरस बरामद किया गया।
उप जिलाधिकारी ने कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया
मुज़फ्फरनगर। उप जिलाधिकारी बुढ़ाना द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी बुढ़ाना अजय कुमार अंबष्ट कन्या विद्यालय बुढ़ाना एवं कस्तूरबा विद्यालय बुढ़ाना का निरीक्षण किया गया। उप जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों को निर्देशित किया मौसम परिवर्तन के कारण संचारी रोगों का प्रसार हो रहा है जिसके दृष्टिगत विद्यालय में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए एवं छात्र छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। एवं विद्यालयों में मिड डे मील के लिए बनाए जा रहे खाद्य सामग्री का भी निरीक्षण किया तथा निर्देशित किया की उच्च गुणवत्ता की खाद्य सामग्री की मिड डे मील में इस्तेमाल की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी । निरीक्षण के समय विद्यालय में उपस्थिति छात्राओं से शिक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा विद्यालय में छात्राओं की उपस्थिति लगभग ५० प्रतिशत थी, शिक्षिकाओं एवं प्राचार्य को निर्देशित किया गया की कोविड-१९ का ध्यान रखते हुए पढ़ाई कराए।
नगर में अतिक्रमण की समस्या को लेकर व्यापारी नगर मजिस्ट्रेट से मिले
मुजफ्फरनगर। शहर के तमाम बाजारों में अतिक्रमण खासतौर से गोलमार्केट के बरामदों पर जबरन कब्जे, भगत सिंह रोड व झांसी रानी समेत तमाम इलाकों में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किए जाने और सख्ती के बाद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में व्यापारी अतिक्रमण की समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह से मिले।
सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह द्वारा व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा शीघ्र समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया। इस दौरान व्यापारियों द्वारा स्वयं ही अतिक्रमण हटाने पर सहमति जताई। इस दौरान गोल मार्केट अध्यक्ष शिशुकांत गर्ग, नवीन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री मनीष चौधरी, संगठन के सरदार बलविंदर सिंह, प्रवीन जैन, पवन वर्मा, राजेन्द्र अरोरा, तरुण मित्तल, भीम बालियान, सतीश, महेंद्र, किरणपाल, संजीव संगम, विजय नागपाल, अजय मदान और विनोद आदि उपस्थित रहे।
छात्रवृत्ति रोके जाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर व समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के दिशा निर्देश पर पूरे प्रदेश में समाजवादी छात्र सभा ने गरीब दलित पिछड़े अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों की छात्रवृत्ति रोके जाने के विरोध में तथा दलित छात्रों की ज़ीरो फ़ीस जारी न किए जाने के विरोध में जिलाधिकारी के द्वारा राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन दिया। जिसमें समाजवादी छात्र सभा के नगर अध्यक्ष अनिरुद्ध बालियान ने कहा कि वैश्विक बीमारी कोरोना के इस काल में प्रदेश की योगी सरकार छात्रों और नौजवानों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है उसी का परिणाम है कि आज हजारों छात्र स्कूल नहीं जा पा रहे हैं हम प्रदेश योगी सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह छात्रों की छात्रवृत्ति जारी करें। महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में समाजवादी छात्र सभा के द्वारा दिए जा रहे ज्ञापन को प्रदेश की सरकार एक चेतावनी समझे अगर जल्दी छात्रवृत्ति नहीं जारी की गई तो समाजवादी छात्र सभा पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से नगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट, मुकेश वशिष्ठ, फ़राज़ अंसारी, मुकुल त्यागी शहजाद रहे। वहीं छात्र नेताओं में हार्दिक बालियान, अरविंद चौधरी, अंकित चौधरी, अर्जुन भारद्वाज, पीयूष धीमान, अनमोल धीमान अर्श मलिक, पारस, आदित्य बालियान विकास खण्डेलवाल, राहुल कंबोज, शाह फैसल, प्रभात पवार,विवेक खरब मौजूद रहे।
पुलिसकर्मियों का सम्मान किया
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाहआलम का कार्यकर्ता के आवास से लौटते समय रामलीला टिलला चौकी के पास गिरा पर्स पर्स में हजारों की नगदी के साथ थे कुछ जरूरी कागज रामलीला टिल्ला चौकी पर तैनात सिपाही नदीम को मिला भाकियू अम्बावता जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाहआलम का पर्स जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाहआलम को फोन कर बुलाया चौकी इंचार्ज जय वीर जी ने वापस लौटाया उनका सामान पर्स के अंदर ८८०० रुपये नगद व अन्य कीमती कागज थे। मोहम्मद शाह आलम ने चौकी इंचार्ज जय वीर का शुक्रिया अदा किया और चौकी के सभी स्टाफ का शुक्रिया अदा किया।
शहर के विकास के लिए 25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव नगर पालिका ने तैयार किया
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में शहरी विकास को गति देने के लिए १५वें वित्त आयोग से प्राप्त ग्रांट से विकास कार्य के साथ ही उपकरण खरीदने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिये गये हैं। आज इन प्रस्तावों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी की बैठक में चर्चा की गयी और आवश्यकता के अनुसार प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई है। लगभग २५ करोड़ रुपये के प्रस्ताव पालिका ने तैयार किये हैं। इनमें जलकल, स्वास्थ्य और निर्माण विभाग के प्रस्ताव शामिल हैं। शहरी सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ ही पालिका को संसाधनयुक्त बनाने और पेयजल आपूर्ति सुधार कार्य पर भी यह धनराशि खर्च की जायेगी।
बता दें कि शासन से प्राप्त १५वें वित्त आयोग ग्रांट की प्रथम और द्वितीय किश्त की धनराशि से होने वाले विकास कार्यों को लेकर नगरपालिका परिषद् से प्रस्ताव मांगे गये थे। डीएम के निर्देश पर वरिष्ठ निकाय प्रभारी अधिकारी ने इसके लिए ईओ को निर्देशित किया था। नगरपालिका परिषद् की बात करें तो यहां पर करीब २५ करोड़ रुपये के बजट पर १५वें वित्त आयोग के अन्तर्गत प्रस्ताव तैयार किये गये हैं। पालिका सूत्रों के अनुसार जलकल विभाग और निर्माण विभाग में करीब ९-९ करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी सफाई कर्मचारियों को आवश्यक उपकरण खरीदने और वाहन खरीद के साथ ही कूड़ा निस्तारण प्लांट में कार्य कराने के प्रस्ताव शामिल हैं।
जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में १५वें वित्त आयोग के अंतर्गत सापेक्ष नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर से प्राप्त प्रस्तावों के संबंध में बैठक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल जी सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहें। आज कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में १५वें वित्त आयोग की कमेटी की मीटिंग आयोजित की गयी। इसमें पालिका प्रशासन की ओर से तैयार किये गये विकास कार्यों व अन्य प्रस्तावों पर बिन्दूवार चर्चा के बाद उनको मंजूरी प्रदान की गयी। सूत्रों के अनुसार पालिका में सफाई कर्मचारियों की मांग के अनुसार कर्मचारियों को सफाई उपकरण दिये जाने के लिए उनकी खरीद का भी प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिए नई पाइप लाइन डालने, जर्जर ओवरहेड टैंकों की मरम्मत कराने, एटूजेड प्लांट पर निर्माण कार्य कराकर व्यवस्था बनाने सहित अनेकों कार्यों के प्रस्ताव इसमें शामिल किये गये हैं।
नगरीय निकाय प्रभारी अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में १५वें वित्त आयोग के अंतर्गत टाइड ग्रांट के सापेक्ष नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर से प्राप्त प्रस्तावों के संबंध में बैठक कर प्रस्तावों को पारित कराने और शहरी आवश्यकता को देखते हुए मंजूरी प्रदान की गयी है। आज जलकल विभाग के करीब ९ करोड़ रुपये के बजट से होने वाले कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा कर उनको मंजूरी दी गयी है। इसके लिए संबंधित अधिकारी कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पालिका में करीब २५ करोड़ रुपये के प्रस्तावों को तैयार किया गया है। यह कार्य १५वें वित्त आयोग से कराये जाने प्रस्तावित हैं। कुछ कार्यों के प्रस्तावों को पुनः विचार के लिए भी रोका गया है। बैठक में नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल, पालिका के नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन अमित सिंह, निकाय प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, ईओ हेमराज सिंह, जलकल विभाग के सहायक अभियंता सुनील कुमार, जलकल जेई शरद गुप्ता और विभागीय लिपिक आदि उपस्थित रहें।
खतौली में छात्रों के दो गुटों में जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल
मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र के जानसठ मार्ग पर छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। मामूली कहासुनी में छात्रों में हुई मारपीट देखते ही देखते लात घूसों में तब्दील हो गई और दोनों गुटों में जमकर लात घुसे व बेल्ट चले। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि छात्रों के दो गुटों में पहले तो मामूली नोंकझोक हुई इसके बाद दोनों गुटों में जमकर लात-घूसे चले। छात्रों की मारपीट का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

