उत्तर प्रदेश

Mahant Narendra Giri के उत्तराधिकारी के नाम पर विवाद

Mahant Narendra Giri  के उत्तराधिकारी का नाम घोषित करने को लेकर विवाद हो गया है, इसीलिए बलवीर गिरि को उत्तराधिकारी घोषित करने पर फैसला टाल दिया गया है। निरंजनी अखाड़े के पंच परमेश्वर की की बैठक 25 सितंबर के बाद होगी, निरंजनी अखाड़े के पंच परमेश्वरों की इस बैठक में उत्तराधिकारी घोषित करने पर फैसला किया जाएगा।

खास बात यह है कि निरंजनी अखाड़े के सचिव रवीन्द्र पुरी ने सुसाइड लेटर को बताया फर्जी बताया है, जबकि सुसाइड नोट में महंत नरेंद्र गिरि ने बलवीर गिरी को उत्तराधिकारी बनाने को लिखा है, हालांकि रवीन्द्र पुरी ने बलवीर गिरी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उन्हाेंने कहा कि बलवीर गिरी भी निरंजनी अखाड़े के पंच परमेश्वर के सदस्य हैं।

इससे पूर्व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी (Narendra Giri) को आज भक्तों के विशाल समूह और साधु संतों की मौजूदगी में अश्रुपूरित नयनों से भावभीनी अंतिम विदाई देते हुए भूसमाधि दे दी गई।

इस मौके पर आम आदमी या राजनीति दलों के तमाम प्रतिनिधि गहरे सदमे में थे। नरेंद्र गिरि के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर तमाम राजनेता लोगों ने अपना दुख व्यक्त किया है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =