फिल्मी चक्कर

Rashmi Rocket का ट्रेलर रिलीज, लीड रोल में तापसी

Taapsee Pannu की फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ Rashmi Rocket का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, इस ट्रेलर में आपको तापसी एक अलग ही अवतार में नज़र आने वाली हैं. फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ में तापसी लीड रोल में नज़र आएंगी और एक्ट्रेस  के साथ प्रियांशु पेनयुली (Priyanshu Painyuli), Abhishek Bannerjee और सुप्रिया पाठक (Supriya Pathak) भी दमदार रोल में दिखाई देंगे. आपको बता दें कि ट्रेलर में तापसी को एक एथलीट की भूमिका में दिखाया गया है जो बचपन से ही काफी होनहार हैं. 

 ट्रेलर के शुरुआत में दिखाया जाता है कि तापसी एक के बाद एक कई कॉम्पटीशन जीतती जाती हैं. हालांकि, उनकी लाइफ में टर्निंग पॉइंट तब आता है जब जेंडर वेरिफिकेशन टेस्ट होने के बाद उनके ऊपर फ्रॉड होने का ठप्पा लग जाता है.

तापसी इस बदनामी से खुद को बाहर निकालने के लिए लॉयर बने अभिषेक बैनर्जी की मदद से ह्युमन राइट्स वायलेशन का केस करती हैं और न्याय की गुहार लगाती हैं. तापसी को न्याय मिलता है या नहीं यह देखना फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ में मज़ेदार होगा. आपको बता दें कि फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर 15 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी. 

 ‘रश्मि रॉकेट’ को आकर्ष खुराना ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म के रिलीज होने से पहले एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपने किरदार को लेकर किए गए बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के चलते सुर्ख़ियों में थीं. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − one =