वैश्विक

उपयोगकर्ताओं से 35,191 शिकायतें मिलीं: Google ने अगस्त में 93,550 आइटम्स हटाए

Google ने अपनी मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट में कहा कि उसे अगस्त 2021 में उपयोगकर्ताओं से 35,191 शिकायतें मिलीं और इनके आधार पर उसने 93,550 सामग्रियों को हटाया। दूसरी ओर घरेलू सोशल मीडिया मंच कू ने इस दौरान 38,456 सामग्रियों को सक्रिय रूप से नियंत्रित किया।

उपयोगकर्ताओं की शिकायत के अलावा गूगल ने स्वचालित प्रक्रिया के तहत अगस्त में 651,933 सामग्रियों को हटाया। इससे पहले गूगल को जुलाई में उपयोगकर्ताओं से 36,934 शिकायतें मिली थीं और इनके आधार पर 95,680 सामग्रियों को हटाया गया था। जुलाई में स्वचालित प्रक्रिया से 5,76,892 सामग्रियों को हटाया गया था।

अमेरिका स्थित प्रौद्योगिकी कंपनी ने यह जानकारी भारत के आईटी नियमों के अनुपालन के तहत दी, जो 26 मई को लागू हुए थे। गूगल ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि उसे भारत में अगस्त में व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं से 35,191 शिकायतें मिलीं, जिसके आधार पर 93,550 सामग्रियों को हटाया गया।

रिपोर्ट में कहा गया कि ये शिकायतें तीसरे पक्ष की सामग्री से संबंधित हैं और इनमें स्थानीय कानूनों या व्यक्तिगत अधिकारों के उल्लंघन की बात पाई गई। रिपोर्ट में कहा गया कि कुछ शिकायतें बौद्धिक संपदा अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित थीं, जबकि दूसरी शिकायतों में मानहानि जैसे आधार पर सामग्रियों को प्रतिबंधित करने की मांग की गई थी।

सामग्रियों को हटाने के लिए कॉपीराइट (92,750), ट्रेडमार्क (721), नकल (32), धोखाधड़ी (19), अदालती आदेश (12), ग्राफिक यौन सामग्री (12) और अन्य कानूनी अनुरोध (4) सहित कई श्रेणियों के तहत अनुरोध किया गया था।

सोशल मीडिया मंच कू ने अनुपालन रिपोर्ट में बताया कि अगस्त में उसने 38,456 सामग्रियों को सक्रिय रूप से नियंत्रित किया और इस दौरान उसे उपयोगकर्ताओं से 4,493 शिकायतें मिलीं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21603 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 19 =