Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

आम आदमी पार्टी से पुरकाजी विधानसभा के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार के नेतृत्व में बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी विधानसभा के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार की अध्यक्षता में होटल में आम आदमी पार्टी की एक बैठक की गई। जिसमें जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहन त्यागी ने बताया कि आम आदमी पार्टी गांव सरवट, पचेंडा अलमासपुर एवं सुजडू क्षेत्र को नगर निगम में सम्मिलित करने के लिए एवं संसदीय क्षेत्र बिजनौर के पुनः परिसीमन के लिए जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करने जा रही है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्रों की आबादी एवं क्षेत्रफल को देखते हुए विकास तब तक संभव नहीं सकता, जब तक यह ग्राम पंचायत में रहेंगे। अगर इन क्षेत्रों का विकास करना है

तो इन्हें नगर निगम में सम्मिलित किया जाना अति आवश्यक है। साथ ही साथ गांव पीनना, दधेडू, शाहबुद्दीनपुर, रोहाना आदि जैसे क्षेत्रों की मुख्य सहभागिता मुजफ्फरनगर के संसदीय क्षेत्र में है

इसीलिए आम आदमी पार्टी बिजनौर संसदीय क्षेत्र के परिसीमन में बदलाव के लिए जनता के पास जाएगी और जनसंपर्क अभियान चलाएगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =