मीरापुर पुलिस ने किया बीस हज़ार के शातिर बदमाश को मुठभेड़ में लँगड़ा किया।
मीरापुर पुलिस की देर रात्रि बदमाशो के साथ मुठभेड़।मीरापुर इंस्पेक्टर एच एन सिंह व एसएसआई जितेन्द्र शर्मा की टीम के ईनामी को चखाया पीतल।
एसएसपी अभिषेक यादव,एसपी देहात नेपाल सिंह व सीओ जानसठ शकील अहमद के कुशल निर्देशन में मीरापुर पुलिस ने शुरू किया बदमाशों को लँगड़ा करने का अभियान।
मुठभेड़ में शातिर बदमाश 20 हज़ार का ईनामी विशाल पुत्र ओम कैलाश निवासी कैलापुर जसमौर थाना मीरापुर पुलिस की गोली लगने से लँगड़ा हुआ।
बदमाश पर विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।पुलिस को बदमाश के कब्जे से एक 315 बोर का देशी तमंचा व 3 जिंदा एक खोका कारतूस व एक मोटरसाइकिल मिली।
मुठभेड़ की सूचना पर सीओ जानसठ शकील अहमद भी मौके पर पहुँचे।सीओ ने इंस्पेक्टर एच एन सिंह व एसएसआई जितेन्द्र शर्मा समेत मुठभेड़ में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को शाबाशी दी।
