वैश्विक

अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा

दिल्ली के चांदनी चौक से आप विधायक अलका लांबा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही पार्टी के साथ उनका सफर यहीं खत्म हो गया है।इस्तीफे की जानकारी खुद अलका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। उन्होंने लिखा, ‘अब आम आदमी पार्टी को अलविदा कहने और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देने का समय आ गया है। पिछले 6 साल का सफर मेरे लिए काफी सीखने वाला रहा। सभी का शुक्रिया। जय हिंद।’

https://twitter.com/LambaAlka/status/1169832163711148033?s=20

 

अलका ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, अरविंद केजरीवाल जी आपके प्रवक्ता ने आपकी इच्छानुसार पूरे घमंड से मुझसे कहा था कि पार्टी मेरा इस्तीफा ट्विटर पर भी स्वीकार कर लेगी। इसलिए कृपया करके ‘आम आदमी पार्टी’ जो ‘अब खास आदमी पार्टी’ बन चुकी है, की प्राथमिक सदस्यता से मेरा इस्तीफा स्वीकार कीजिए।

यह बात बहुत पहले ही तय हो गई थी कि अलका लांबा पार्टी से कभी भी इस्तीफा दे सकती हैं। लांबा और पार्टी के बीच काफी समय से चीजें खराब चल रही थीं। यहां तक आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें सोशल मीडिया से अनफॉलो भी कर दिया था।

दरअसल अलका लांबा और पार्टी के बीच दूरियां तब आनी शुरू हुईं जब उन्होंने दिल्ली विधानसभा में राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लिए जाने वाले प्रस्ताव का विरोध किया था। इसके बाद से ही लांबा और आम आदमी पार्टी के बीच तल्खियां आनी शुरू हो गई थीं।

उन्हें कई बार आप के नेताओं से ट्विटर वार में उलझते देखा गया। यहां तक कि एक नेता ने तो उनके इस्तीफे की बात पर ये भी कहा था कि इस्तीफा ट्विटर पर भी स्वीकार कर लिया जाएगा।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk