फिल्मी चक्कर

एक्टर पर्ल वी पुरी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में, पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

महाराष्ट्र के वसई कोर्ट ने शनिवार को गिरफ्तार टेलीविजन अभिनेता पर्ल वी. पुरी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. दो साल पहले पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप में शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किए गए पुरी को वसई सत्र न्यायालय की न्यायाधीश अदिति कदम के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने पुरी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में दे दिया.

पुरी के जमानत की अर्जी दायर करने की संभावना है, जिस पर सोमवार को अदालत में सुनवाई होगी. 31 वर्षीय ‘नागिन 3’ अभिनेता को मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस कमिश्नरेट ने आईपीसी सेक के आरोपों को लागू करते हुए बुक किया था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pearl V Puri (@pearlvpuri)

अधिकारियों ने कहा कि 376 एबी और पोक्सो एक्ट, 4, 8, 12,19, 21 के तहत मामला दर्ज है. मामला दर्ज करने वाले वालिव पुलिस स्टेशन के अनुसार, पीड़ित परिवार ने शिकायत की थी कि पुरी ने करीब दो साल पहले पांच साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की और उसके साथ दुष्कर्म किया, जब वह यहां एक शूटिंग के लिए आया था.

इस बीच, अभिनेता के कई दोस्तों और उद्योग सहयोगियों ने पर्ल के लिए अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए शनिवार को सोशल मीडिया का सहारा लिया.

इनमें निर्माता एकता कपूर, अभिनेता अनीता हसनंदानी, अस्मिता सूद, निक्की शर्मा, रोमा बाली, सुरभि ज्योति, निया शर्मा, आमिर अली, अर्जुन बिजलानी, क्रिस्टल डिसूजा, शालिन भनोट, अधविक महाजन और शीतल दाभोलकर शामिल हैं.

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =