Chief Minister Yogi Adityanath का गोरखपुर सदर सीट से नामांकन :जानिए संपत्ति में क्या क्या शामिल?
Chief Minister Yogi Adityanath ने गोरखपुर सदर सीट से नामांकन दाखिल कर दिया. नामांकन पत्र में सीएम योगी ने यह भी बताया कि उनके पास कितनी संपत्ति और आय है. हलफनामे के मुताबिक उनके पास कुल 1,54,94,054 रुपये की धनराशि है. 1 लाख रुपये नकद हैं. कोई घर या आश्रित नहीं है. कृषि या गैर कृषि योग्य भूमि भी नहीं है.
उनके पास 10-10 ग्राम सोने के दो कुंडल हैं.10 ग्राम सोने की रुद्राक्ष की माला है. इसके अलावा एक रिवॉल्वर और एक राइफल है. 2017 के हलफ़नामे में सीएम योगी ने अपने ऊपर चार मुक़दमे दर्ज होने की जानकारी दी थी. इस बार के हलफ़नामे में कोई मुक़दमा न होने की बात कही है.
आपकी ऊर्जावान शुभकामनाओं हेतु हार्दिक आभार।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन व आपके निर्देशन में भाजपा को प्रचंड 'जन विश्वास' प्राप्त हुआ है।
जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से भाजपा प्रचंड बहुमत से विजयी होगी। https://t.co/DUkXtHCqxZ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 4, 2022
आंकड़ों में घोषित आय
- 2021-21 में घोषित आय – 13,20,653 रुपये
- 2019-20 में घोषित आय – 15,68,799 रुपये
- 2018-19 में घोषित आय – 18,27,639 रुपये
- 2017-18 में घोषित आय – 14,38,670 रुपये
- 2016-17 में घोषित आय – 8,40,998 रुपये
Chief Minister Yogi Adityanath ने शुक्रवार को गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से BJP के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया. योगी के नामांकन के समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद थे. गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित जनसभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया.
#UPElections2022 मुख्यमंत्री #YogiAdityanath ने अपने नामांकन से पहले गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में हवन पूजन किया। pic.twitter.com/yfrcHArd2P
— News & Features Network (@mzn_news) February 4, 2022
जनसेवा के संकल्प, लोक-कल्याण की प्रतिज्ञा और अंत्योदय के प्रण की पूर्णता के लिए आज मैंने गोरखपुर (शहर) विधान सभा क्षेत्र से नामांकन किया है।
आप सभी का विश्वास और समर्थन मेरी ऊर्जा व पूंजी है। pic.twitter.com/rsbcDRL4fi
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 4, 2022
Chief Minister Yogi Adityanath मंदिर से निकलकर गोरखपुर हवाई अड्डे पहुंचे और वहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगवानी की. साल 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी विधान परिषद के सदस्य चुने गये थे और वह पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं.
शाह ने कहा कि गोरखपुर को एक जमाने में उत्तर प्रदेश-बिहार के माफियाओं के छिपने का स्थान माना जाता था लेकिन आज गोरखपुर का मतलब बदल गया है. इसे उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि ‘जी’ से गंगा एक्सप्रेस, ‘ओ’ से ऑर्गेनिक खेती, ‘आर’ से रोड, ‘ए’ से एम्स, ‘केएच’ से खाद का कारखाना, ‘पीयू’ से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, और ‘आर’ से रीजनल रिसर्च सेंटर बनाने का काम योगी आदित्यनाथ ने किया है.
विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरक्षपीठाधीश्वर पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज (Chief Minister Yogi Adityanath ) के नामांकन के अवसर पर गोरखपुर में प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ श्री रूद्र कुमार पाठक, गोरखपुर मंडल प्रभारी श्री दिग्विजय किशोर शाही , प्रदेश सह कोषाध्यक्ष राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा , मंडल प्रभारी अजय कुमार शुक्ल, जिलाध्यक्ष कुशीनगर डॉक्टर कमलेश शाही उपस्थित रहे।

