वैश्विक

Afganistan: धमाके के वक्त वीजा बनाने के लिए कतार में खड़े थे लोग, राजनयिक मिशन पर पहली बार किया गया हमला

Afganistan की राजधानी काबुल में रूसी दूतावास के बाहर सोमवार को हुए फिदायीन हमले की इस्लामिक स्टेट ने जिम्मेदारी ली है. इस फिदायीन हमले में रूस के दो राजनयिक समेत करीब 20 लोगों की मौत हो गई है. बीबीसी हिंदी की एक रिपोर्ट के अनुसार, चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान ने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के जरिए काबुल में रूसी दूतावास के बाहर हुए फिदायीन हमले की जिम्मेदारी ली है. यह हमला उस समय किया गया था, जब रूसी दूतावास के बाहर लोग वीजा बनाने के लिए खड़े थे. इसी वक्त इस्लामिक स्टेट खुरासान के एक लड़ाके ने खुद को बम से उड़ा दिया.

इस्लामिक स्टेट की ओर से टेलीग्राम पर जारी किए गए मैसेज में कहा गया है कि इस धमाके में कुल 25 लोग घायल हुए या मारे जा चुके हैं. मैसेज में यह भी कहा गया है कि धमाके में मरने वालों में कम से कम दो रूसी कर्मचारी भी शामिल थे. हालांकि, इस घटना में हताहतों में कुछ तालिबानी सदस्य भी शामिल हैं, जो रूसी दूतावास के बाहर सुरक्षा के लिए तैनात किए गए थे. बीबीसी की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चरमपंथी संगठन ने फिदायीन हमलावर का नाम वकास अल-मुहाजिर बताया है. इस्लामिक स्टेट खुरासान ने उसकी नकाब पहने तस्वीर भी जारी की है.

Afganistan की राजधानी काबुल में रूसी दूतावास के बाहर हुए एक आत्मघाती हमले में दूतावास के दो कर्मचारियों और अफगानिस्तान में एक विदेशी राजनयिक मिशन पर हमले में कम से कम एक अफगान नागरिक की मौत हो गई. रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती और विदेश मंत्रालय के अनुसार, विस्फोट दूतावास के कांसुलर सेक्शन के प्रवेश द्वार पर उस समय हुआ, जब एक रूसी राजनयिक वीजा के लिए बाहर कतार में खड़े लोगों के नाम पुकारने के लिए निकल कर आए.

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट समूह ने सोमवार की देर रात इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि एक फिदायीन हमलावर ने Afganistan दूतावास के प्रवेश द्वार पर खुद को विस्फोट कर उड़ा दिया. हालांकि, सोमवार का हमला, तालिबान के सत्ता हथियाने के बाद काबुल में किसी विदेशी राजनयिक मिशन को निशाना बनाने वाली पहली घटना है. इन हमलों में लगातार तालिबान की स्थिति या अल्पसंख्यक समूहों, विशेष रूप से शियाओं की मस्जिदों को निशाना बनाया है. 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20944 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 18 =