उत्तर प्रदेश

Agra news: मामूली बात को लेकर अपने टीचर सुमित के पैर में गोली मार दी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से प्रभावित दो छात्रों ने

Agra news  मामूली बात को लेकर दोनों छात्रों ने अपने टीचर सुमित के पैर में गोली मार दी. इतना ही नहीं गोली मारने के बाद दोनों छात्रों ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस वीडियो में दोनों लड़के बोल रहे हैं कि 40 गोली मारनी है, अभी 39 गोली बाकी है. पैर को छलनी कर देंगे. एक छात्र खुद को गैंगस्टर बता रहा है तो दूसरा कोई अन्य बदमाश.

मामला थाना खांदोली क्षेत्र का है. गुरुवार को छात्र तरुण और उत्तम ने टीचर सुमित के पैर में गोली मार दी थी. आरोप था कि टीचर सुमित का भाई योगेंद्र एक लड़की के टच में था, जिससे उत्तम प्यार करता था. सुमित के भाई को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना तो गुस्से में आकर योगेंद्र की जगह उसके भाई टीचर सुमित को गोली मार दी.

इतना ही नहीं गोली मारने के बाद इन दोनों छात्रों ने दहशत फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया. जिसमें दोनों लड़के साफ कहते हुए नजर आ रहे हैं कि 40 गोली मारेंगे, अभी 39 गोली बाकी है. पैर को छलनी कर देंगे.

 इस पूरे मामले के बाद थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और इन दोनों लड़कों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी थी. कुछ ही घंटे के बाद ही इंस्पेक्टर खांदोली नीरज मिश्रा और उनकी टीम के द्वारा दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20965 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 15 =