फिल्मी चक्कर

Akshay Kumar की Mission Cinderella थिएटर में नहीं होगी रिलीज

Akshay Kumar इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बच्चन पांडे को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. इसके अलावा एक्टर इस कई और फिल्मों में भी दिखाई देंगे. अक्षय कुमार बॉलीवुड के इकलौते एक्टर हैं, जिनकी एक साल में चार से पांच फिल्में रिलीज हो जाती हैं. इस साल की शुरुआत अक्षय कुमार बच्चन पांडे से करने जा रहे हैं.

इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त नजर आ रहे हैं. इसी बीच अब अक्षय कुमार से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आ रही है.मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म मिशन सिंड्रेला को काफी बड़े दामों में बेचा गया है.

Mission Cinderella को 135 करोड़ में ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉस्टार को बेचा गया है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के संग रकुल प्रीत सिंह अहम भूमिका में दिखाई देने वाली हैं. वाशु भगनानी फिल्म के निर्माता हैं. वहीं रंजीत एम तिवारी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, उन्होंने ही अक्षय कुमार की बेल बॉम फिल्म को डायरेक्ट किया था.

ये वही फिल्म है जिसकी शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार की मां का निधन हो गया था. साउथ की सुपरहिट फिल्म रक्तासन का हिंदी रिमेक है अक्षय की फिल्म Mission Cinderella.

 डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने इस फिल्म को खरीद लिया है तो थिएटर की बजाए अब ये सिर्फ हॉटस्टार पर ही रिलीज होगा. वैसे ओटीटी पर रिलीज होने वाली ये अक्षय की पहली फिल्म नहीं होगी. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − six =