Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: फाल्गुन महोत्सव का होगा आयोजन, 15 मार्च तक चलेगा भव्य मेला

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री गणपतिधाम मन्दिर परिसर स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर मे फाल्गुन महोत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। फाल्गुन महोत्सव मे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम/अनुष्ठान आयोजित होंगे। नई मन्डी भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपतिधाम मन्दिर के अध्यक्ष अशोक गर्ग ने आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान श्रीगणपति धाम मंदिर मे श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर फाल्गुन उत्सव 11 मार्च से 15 मार्च 2022 तक बडी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर गणपति धाम मन्दिर के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी भीमसैन कंसल ने बताया कि 12 मार्च 2022 को सायं 7 बजे केसर चन्दन की होगी मुकेश परमार जयपुर वालो के द्वारा मंदिर मे आयोजित की जाएगी। 13 मार्च को सायं 5 बजे मेहन्दी उत्सव मन्दिर प्रागण मे आयोजित किया जायेगा।

इसी क्रम मे 14 मार्च को प्रातः 7 बजे नगर की हृदय स्थली शिवचौक से निशान यात्रा प्रारम्भ होगी जो झांसी रानी,टाउन हॉल रोड, मदन स्वीटस, भोपा पुल, गउशाला रोड, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार,स्वीटस कॉर्नर के बराबर से डाकखाना रोड होती हुई मन्दिर पर पहुंच कर सम्पन्न होगी। समाजसेवी भीमसैन कंसल ने बताया कि निशान यात्रा मे बाबा श्याम रथ पर सवारर होकर अपने भक्तां को दर्शन देंगे।

रात्रि 8 बजे से सुबह मंगला आरती तक बाबा का जागरण होगा, जिसमे ब्रजरस अनुरागी साध्वी पूर्णिमा उर्फ पूनम दीदी,जयपुर से भजन गायक मुकेश बांगडा कार्यक्रम मे पधारेंगे और बाबा को अपने भजनो से रिझायेंगे।

उन्होने बताया कि 15 मार्च को रात्रि 7 बजे भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही फाल्गुन उत्सव का समापन होगा। दिनांक 18 मार्च 2022 को फाग के दिन सायं 5 बजे से फूलों की होली मन्दिर प्रांगण मे मनाई जाएगी और फाल्गुन उत्सव का समापन होगा।
श्री गणपति धाम के चेयरमैन समाजसेवी भीमसैन कंसल ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि फाल्गुन उत्सव के दौरान बाबा का अलौकिक श्रृंगार कलकत्ता के फूल व मन्दिर को बंगाली कारीगरो द्वारा विशेष रूप से सजाया जा रहा है।

उन्होने बताया कि निशान यात्रा मार्ग को तोरण द्वार के द्वारा सजाया जायेगा। मन्दिर प्रागण मे उत्सव को मेले का रूप देते हुए झूले, खान-पान की दुकानें भी लगाई जाएगी कार्यक्रमो मे कोविड-19 सुरक्षा नियमो का उचित पालन किया जाएगा।

प्रेसवार्ता के दौरान अशोक गर्ग प्रधान, जे.पी.चचा, कैलाश चन्द ज्ञानी, अमरीश सिंघल, उद्यमी नरेन्द्र गोयल, शशांक राणा,बिजेन्द्र रानो, नवनीत कंसल, अमित गर्ग,प्रतीक कंसल,व्योम कंसल, हिमांशु, अमित गोयल, लोकेश गोयल, संजय अग्रवाल,ठेकेदार रजत गोयल,अंकित गोयल,यश शर्मा,विकास अग्रवाल, पुलकित, अमन,शुभम, , सचिन पुण्डीर,शुभम तायल, अग्रिम सिंघल, रजत त्यागी, अमित शर्मा,अंकित गर्ग,व्योम आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − one =