उत्तर प्रदेश

Aligarh: साले की गोली मारकर हत्या में बहनोई को उम्रकैद

Aligarh  मडराक क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में दोषी बहनोई को उम्रकैद व जुर्माने की सजा सुनाई गई है। यह फैसला एडीजे छह नवल किशोर सिंह की अदालत से सुनाया गया है। साथ में जुर्माना राशि में से 50 फीसदी धनराशि वादी को देने के निर्देश दिए हैं। 

अभियोजन अधिवक्ता एडीजीसी स्वर्णलता वर्मा के अनुसार घटना पांच मई 2016 की है। वादी मुकदमा नगला फार्म, हाथरस निवासी गिरीश चंद्र के अनुसार उसने 2012 में बहन चंद्रकांता की शादी देहलीगेट जलालपुर के प्रदीप उर्फ टीनू से की थी। यह शादी ज्यादा दिन नहीं चली और दोनों पक्षों में फैसले के आधार पर संबंध विच्छेद हो गए। शादी में जो बाइक प्रदीप को दी गई थी वो फैसले के बाद वापस मिल गई। इस दौरान प्रदीप ने बाइक के कागज देने का वादा किया था। मगर मन में रंजिश पाल ली थी। इसी बीच वापस की गई बाइक कुछ दिन बाद फिरोजाबाद पुलिस ने बिना कागजों के पकड़ ली थी। 

उस समय बाइक पर गिरीश का भाई बंटी सवार था। उसने  फोन करके प्रदीप से कागज मांगे। उसने यह कहकर बात टाल दी कि कागज खो गए हैं। तुम आ जाओ मैं सासनी आ रहा हूं। तुम्हारे साथ अलीगढ़ चलकर आरटीओ आफिस में दूसरे कागज बनवाकर दे दूंगा। इस पर विश्वास करते हुए बंटी घटना वाले दिन आया तो प्रदीप अपने भाई मोनू को लेकर आया। इसके बाद मोनू, बंटी व प्रदीप बाइक पर बैठकर अलीगढ़ गए। पीछे से दूसरी बाइक पर गिरीश भी चल दिया। 

इसी बीच दिन में आगरा बाइपास रोड पर गंदे नाले की पटरी पर गांव बढ़ौली फत्तेखां के सामने बाइक रोककर प्रदीप व मोनू ने बंटी की गर्दन पर तमंचा सटाकर गोली मार कर हत्या कर दी और शोर मचाने लगे। इसी बीच पीछे से आते गिरीश ने शोर मचाया तो उस पर भी फायर किया। इससे वह बाल बाल बच गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रदीप व मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके चार्जशीट दाखिल की गई। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + eighteen =