उत्तर प्रदेश

Aligarh News: अतरौली के बीडीसी मुनीश को पांच साल की कैद

Aligarh News  अतरौली क्षेत्र में किशोरी से छेडख़ानी में दोषी अतरौली ब्लाक क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) को एडीजे पाक्सो द्वितीय नुपुर की अदालत ने पांच वर्ष कैद की सजा सुनाई है। 

अभियोजन अधिवक्ता एडीजीसी रघुवंश शर्मा के अनुसार घटना 19 जनवरी 2017 की है। वादी मुकदमा के अनुसार उनकी 16 वर्षीय बेटी सुबह घेर में पशुओं को चारा डालने गई थी। तभी नामजद वर्तामान क्षेत्र पंचायत सदस्य मुनीश उर्फ लालू ने बेटी संग छेडख़ानी कर दी। विरोध पर उसे लाठी-डंडों से पीटा गया। 

बीचबचाव में पिता को भी पीटा गया। मामले में मुकदमे के आधार पर चार्जशीट दायर की गई। न्यायालय में सत्र परीक्षण के दौरान साक्ष्यों व गवाही के आधार पर मुनीश को दोषी करार देते हुए सजा के साथ 20 हजार रुपये का जुर्माना भी तय किया है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 11 =