उत्तर प्रदेश

Aligarh News: AMU में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एनसीसी के छात्र ने लगाए नारा ए तकबीर

Aligarh News: AMU/अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान धार्मिक नारा लगाए जाने को लेकर मामले में जांच के आदेश विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम समापन के दौरान एनसीसी के किसी छात्र ने नारा ए तकबीर के नारे लगाए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एतराज जताया गया है।

इस घटना का अलीगढ़ पुलिस ने भी संज्ञान में लिया है। वहीँ छात्र की पहचान के लिए एएमयू प्रशासन कार्रवाई कर रहा है और छात्र की पहचान के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस मामले में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर वसीम अली ने बताया कि कैंपस में नेशनल फेस्टिवल मनाया जाता है और पूरी आन बान शान के साथ मर्यादा के साथ मनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि 100 साल के दौरान ऐसा कभी वाकया सामने नहीं आया, कि किसी शरारती छात्र ने शरारत किया हो. इस वाकये को विश्वविद्यालय गंभीरता से ले रही है। जांच कराई जा रही है। जांच होने के बाद जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

प्रॉक्टर वसीम अली ने बताया कि भीड़भाड़ के दौरान यह नारा लगाया गया। लोग कार्यक्रम स्थल से निकल गए थे। तब यह नारा लगाया गया। नारे लगाने वाले छात्र की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि वीडियो में छात्र नजर आ रहा है, जल्दी उसकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

घटना को लेकर एसपी सिटी कुलदीप गुनावत ने बताया कि एएमयू की घटना को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है । जिसमें एनसीसी के छात्र नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं. इस संदर्भ में वीडियो एएमयू से संबंधित है और विश्वविद्यालय प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए संज्ञा नित कर दिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =