Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अखिल भारतीय युवा जाट महासभा ने जयन्त चौधरी पर लाठीचार्ज के विरोध में सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पूर्व सांसद एवं रालोद नेता जयन्त चौधरी पर लाठीचार्ज के विरोध मे अखिल भारतीय युवा जाट महासभा ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।

अखिल भारतीय युवा जाट महासभा के जिलाध्यक्ष कुलदीप चौधरी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पदाध्किरी व कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा।

जिसमे अवगत कराया कि हाथरस प्रकरण के विरोध मे 4 अक्टूबर 2020 को हाथरस की बेटी मनीषा के घर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे रालोद नेता एवं पूर्व सांसद जयन्त चौधरी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

जो की बहुत शर्मनाक है तथा प्रशासन की तानाशाही व अशिष्टता को दर्शाता है। अखिल भारतीय जाट महासभा जयन्त चौधरी पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की घोर निन्दा करती है।

ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन व दोषियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। जिलाध्यक्ष कुलदीप चौधरी के नेतृत्व मे सीओ सिटी श्री द्विवेदी को ज्ञापन सौपा गया। इस दौरान अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 12 =