Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जयंत चौधरी एव कार्यकर्ताओ पर पुलिस फ़ोर्स द्वारा लाठीचार्ज करने के विरोध में लगाया जाम

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी एव कार्यकर्ताओ पर पुलिस फ़ोर्स द्वारा लाठीचार्ज से ग्रामीण क्षेत्रो में गुस्से की लहर दौड़ गयी। आज किसानों ने जिले में पानीपत खटीमा मार्ग पर गॉव काजीखेड़ा-जागाहेड़ी स्टैंड पर जबरदस्त जाम लगाया।

गुस्से में ग्रामीणों के लगाए जाम से दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। जाम में काजीखेड़ा ग्राम प्रधान व रालोद युवाध्यक्ष विदित मलिक ने अन्य ग्रामीणों के सहयोग से जाम लगाया और रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, प्रदेश महासचिव सुधीर भारतीय, युवा मंडल अध्यक्ष हर्ष राठी आदि ने मौके पर ही जाम में सभा का आयोजन किया।

सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजित राठी तथा संचालन विदित मलिक ने किया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजित राठी ने कहा कि जिस तरह हमारे राष्ट्रीय नेता पर इरादतन जानलेवा हमला किया वो बर्दाश्त से बाहर है।

पूर्व विधायक नवाजिश आलम ने कहा कि जिस तरह ये दमनकारी सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है वो अब पानी सर से ऊपर जा चुका है।

जाम लगातार दो घंटे चलने के बाद दोनों तरफ लंबी कतार लग गयी तो मौके पर खड़े सी ओ राम मोहन शर्मा और एस ओ कपिल देव ने रालोद नेताओ से जाम खोलने का आग्रह किया तो रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी ने जाम खोलने की घोषणा करते हुए आगामी ८ तारीख को भारी तादाद में मुज़फ्फरनगर पहुँचने का आह्वान किया!

इसके बाद तितावी बस स्टैंड पर रोहित लटियान,सार्थक लटियान आदि के नेतृत्व में जाम लगा हुआ था जिसकी सूचना पर रालोद प्रदेश महासचिव सुधीर भारतीय,युवा नेता हर्ष राठी भी वही पहुँच गए और जाम खोलने के लिए कहने पर वीरेंद्र यादव दरोगा से भिड़ गए

जिसमे मौके पर उपस्थित लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ और घंटे भर के जाम के बाद सीओ और एसएचओ के आश्वासन के पश्चात ८ तारीख को मुज़फ्फरनगर पहुँचने के आह्वान के साथ जाम खोल दिया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 15 =