उत्तर प्रदेश

Amethi News: नकाबपोश लुटेरों ने खाद व्यापारी लवकुश जायसवाल को लूटा

Amethi News आंगन का जाल काटकर खाद व्यवसायी के घर मे घुसे नकाबपोश लुटेरों ने असलहे के बल पर दंपति को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया. लुटेरे तीन लाख की नगदी और 10 लाख से अधिक का जेवर लूटकर फरार हो गए

घटना की जानकारी मिलते ही प्रसाशनिक अमले में हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस के अलावा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और जांच में जुट गई। वही एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का निर्देश स्थानीय पुलिस को दिया है।

दरअसल ये पूरा मामला रामगंज थाना क्षेत्र के कस्बे का है जहाँ कस्बे के रहने वाले खाद के बड़े व्यवसायी लवकुश जायसवाल के घर देर रात तीन नकाबपोश लुटेरे आंगन का जाल काटकर घर के अंदर दाखिल हुए

जिसके बाद असलहे के बल पर जान से मारने की धमकी देकर अलमारी व तिजोरी में रखा तीन लाख नकदी एवं करीब पांच लाख सोने- चांदी के जेवरात का पूरा बैग लेकर बदमाश फरार हो गए.बदमाशों के भागने पर व्यापारी ने शोर मचाया तो बाजार के लोगों को घटना की जानकारी हुई. घने बाजार में दुस्साहिक लूट की घटना से सनसनी फैल गई.

 एसपी डा इलामारन, सीओ अमेठी लल्लन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर पीड़ित से घटना की जानकारी ली . लूट की वारदात व्यापारी के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है. फिलहाल नकाबपोश होने के कारण किसी भी बदमाश की पहचान तो नहीं हो पाई है. 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20862 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 12 =