अतिशय क्षेत्र वहलना के सौजन्य से होम आइसोलेसन के मरीजो के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की
मुजफ्फरनगर। श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र बहलना रजि ग्राम व डाकघर वहलना, जिला मुजफफरनगर उ० प्र० श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना के सौजन्य से होम आइसोलेसन के मरीजो हेतु निःशुल्क सात्विक भोजन व्यवस्था। महामंत्री राजकुमार जैन ने अवगत कराया कि जैन समाज प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना द्वारा कोविड -१९ से ग्रसित क्वारंटाईन परिवारो के लिये सात्विक भोजन भोजन व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है ।
आज बुधवार १९ मई २०२१ को ग्राम वहलना के नवनिर्वाचित प्रधान गुलाब सिंह जी एडवोकेट द्वारा श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में संचालित इस भोजनशाला एवं पैंकिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया गया और प्रसाद भी ग्रहण किया गया।
प्रधान जी द्वारा वहलना प्रबन्ध समिति द्वारा संचालित इस सेवा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की एवं कहा कि जैन समाज सदैव ही जन सेवा के क्षेत्र में अग्रणीय रहा है। महामारी के इस संकट में भी श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना की प्रबन्ध समिति द्वारा मन्दिर जी की रसोई में बना सात्विक भोजन कोविड -१९ से ग्रसित परिवारो के घर – घर तक पहुंचाने का जो कार्य किया जा रहा है वह वास्तव में सराहनीय है ।
लोग जहां कोरोना की दहशत में अपनो से दूरी बढा रहे है । ऐसे में जैन समाज द्वारा किया जाने वाला यह मानवहित कार्य सराहनीय है । साथ ही श्री गुलाब सिंह एडवोकेट , प्रधान ने कहा कि वहलना जैन तीर्थ क्षेत्र वहलना के विकास में जो भी आवश्यकता होगी मैं उसे पूर्ण करने का हर सम्भव प्रयास करूंगा ।
महामंत्री श्री राजकुमार जैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि कोविड जैसी राष्ट्रीय आपदा के समय पूरे समाज का यह दायित्व होता है कि जिससे जो बन पडे अपनी और से एक – दूसरे की मदद करे ।
इस विपरित समय में प्रबन्ध समिति श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना ने होम आइसोलेसन के मरीजो हेतु जिनके घर भोजन पकाने की कोई व्यवस्था नहीं है ।
घर – घर भोजन पहुंचाने का बीड़ा उठाया है । भोजन प्राप्त करने के लिये आपको अपने घर सदस्यो की संख्या मोबाईल नम्बर एवं घर का पता व्हाट्सएप्प नं ० ७५२०१५३१५६ पर भेजना होगा । राजकुमार जैन ( नावला वाले ) महामंत्री श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना ( रजि . ) , मुजफ्फरनगर मो०- ०९४१२२१३१९८। क्षेत्रीय समाचार – आस-पास से

