अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त अमित पुत्र सूरजमल निवासी ग्राम दहचन्द थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम दहचन्द अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर देशी नाजायज शराब, 90 लीटर लहन (मौके पर नष्ट), शराब बनाने के उपकरण ( 01 ड्रम, 01 पतीला, 01 भिगौना आदि ) की बरामद की गयी।थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुनील शर्मा द्वारा अभियुक्त भोपाल पुत्र बनवारी निवासी ग्राम कोहरपुर थाना मन्डावर जिला बिजनौर को जगंल ग्राम शुक्रताल से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर कच्ची देशी नाजायज शराब, 400 लीटर लहन (मौके पर नष्ट), शराब बनाने के उपकरण ( 01 ड्रम, 01 पतीला, 01 भिगौना आदि) की बरामद की गयी।
इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 श्री शैलेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्तों पीपल पुत्र ओमपाल, आशीष पुत्र राजीव निवासीगण ग्राम बिराल थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को टीकरी रोड प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 16-16 पव्वे देशी नाजायज शराब बरामद की गयी।
इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त व0उ0नि0 ललित कुमार द्वारा अभियुक्त दिलदार पुत्र शैकत निवासी ग्राम चन्दसीना थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर को ग्राम चन्दसीना अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 18 पव्वे देशी नाजायज शराब बरामद की गयी। अवैध शस्त्र सहित दबोचे
मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार द्वारा अभियुक्त प्रशान्त पुत्र चमपत निवासी धनौरा थाना दोघट जनपद बागपत को ग्राम कुरथल कट से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।

