Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावः आगामी 5 जुलाई को जिला पंचायत सदस्य डालेंगे वोट

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद चुनावी सरगर्मी बढ गई है। जिले में भाजपा के घोषित प्रत्याशी डा. वीरपाल निर्वाल के मुकाबले विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार की तलाश जारी है। सतेन्द्र बालियान को विपक्षी खेमे द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद अब विपक्ष नये सिरे से रणनीति तैयार कर रहा है।

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से जिला पंचायत के चेयरमैन और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव के कार्यक्रम का एलान कर दिया गया है।

अधिसूचना के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आगामी ५ जुलाई को जिला पंचायत सदस्यों द्वारा वोट डाले जाएंगे। ब्लाक प्रमुख पद के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य १५ जुलाई को अपने वोट डालकर ब्लॉक प्रमुख का निर्वाचन करेंगे। पंचायती राज विभाग की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव की अधिसूचना और मतदान व निर्वाचन की तारीखें घोषित कर दिए जाने के बाद अब एक बार फिर से पंचायती चुनाव की गतिविधियां जोर पकड़ गई है।

जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार अपनी-अपनी गोटियां बिछाते हुए अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने पाले में खींचने की कोशिशों में जुट गए हैं।

ग्रामीण राजनीति एक बार फिर से मुखर होते हुए चुनावी गतिविधियों में व्यस्त हो चली है। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव की जोडतोड की राजनीति में जुट गए हैं।

हालांकि अभी तमाम राजनीतिक दलों की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख उम्मीदवारों के नामों को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले गए हैं।

भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए डॉक्टर वीरपाल निर्वाल को अपना प्रत्याशी बनाया गया है। विपक्ष में अभी इसे लेकर दांव पेंच चल रहे हैं ताकि कोई सर्वमान्य फार्मूला बन सके।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 4 =