Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रबन्ध समिति की निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया

मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला पी.जी.कॉलेज,मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर प्रबन्ध समिति की निर्वाचन प्रक्रिया के तहत आज विभिन्न पदो के प्रत्याशियो ने मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

जैन स्कूल कमैटी के सचिव राजकुमार जैन नावला वाले ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि आज दिनांक 27 सितम्बर 2020 को जैन कन्या पाठशाला पी.जी.कॉलेज,मेरठ रोड,मुजफ्फरनगर की प्रबन्ध समिति के निर्वाचन की प्रतिक्रिया के अर्न्तगत निर्वाचन अधिकारी डा.मोजपाल सिह,एसोसिएट प्रोफेसर/पूर्व प्राचार्य, जनता वैदिक कॉलेज बडौत,एवं विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक डा.सन्तराम जी, मेरठ कॉलेज मेरठ की उपस्थिती मे नामांकन प्रपत्र नियत समय पर जमा किए गए।

पांच वर्षीय कार्यकारिणी की नामांकन प्रक्रिया के तहत प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आरम्भ हुई और निश्चित समय मे नामांकन पत्र प्राप्त किये गए

जिसमें पदाधिकारियों के लिए पांच नामांकन पत्र एवं सदस्यो के लिए पांच नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इसी क्रम मे अपराहन 12 बजे से अपराहन 1 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की गई और सभी नामांकन पत्र जांच के बाद वैद्य व सही पाये गए।

नवगठित कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष पद के लिए रेनबो विहार निवासी राजेश जैन पुत्र श्री रमेश चन्द जैन, उपाध्यक्ष के लिए महीपाल जैन पुत्र श्री नेमचन्द जैन, निवासी प्रेमपुरी, सचिव के लिए संजय कुमार जैन पुत्र नरेन्द्र कुमार जैन निवासी प्रेमपुरी,सहसचिव के पद के लिए नीरज कुमार जैन पुत्र देवेन्द्र जैन निवासी नवाब गंज पूर्वी,सर्राफा बाजार

कोषाध्यक्ष के लिए पवन कुमार जैन पुत्र प्रकाश चन्द जैन, निवासी जैन मिलन विहार एवं सदस्य पद हेतु निम्नवत प्रमोद कुमार जैन पुत्र नरेश चन्द जैन निवासी ठाकुर द्वारा, प्रवीण कुमार जैन पुत्र इन्दर सैन जैन निवासी कृष्णापुरी, राजीव कुमार जैन पुत्र नरेश चन्द जैन निवासी सुरेन्द्र नगर, राजेन्द्र कुमार जैन पुत्र चमन लाल जैन निवासी कृष्णापुरी, सुगन्ध जैन पुत्र सतीश चन्द जैन निवासी प्रेमपुरी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्य रूप से राकेश कुमार जैन, विवेक जैन, विपिन जैन, दीपक कुमार जैन,आकाश जैन, राजीव जैन आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =