Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आशा सम्मेलन का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर। जानसठ रॉड स्थित ग्रीन फॉर्म हाउस में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ विभाग के द्वारा एक जनपदीय आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से हजारों की तादात में आशाएं मौजूद रही।

इस आशा सम्मेलन का शुभारंभ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल व जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ओर एडीएम अमित कुमार व सीएमओ प्रवीण कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान मंत्री कपिलदेव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक ओर जहां, सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न सेवाएं/सुविधाएं प्रदत्त की गयी है

वहीं दूसरी ओर, स्वास्थ्य सेवाओं में आशाओं की अहम भूमिका है क्योंकि आशाएं बहुत लग्न व निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों को फूल देकर सम्मानित किया गया।

इस आशा सम्मेलन के अंतर्गत जिले भर से आई आशाओं को भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारियां दी गयी जिससे वे उन योजनाओं को आगे ग्रामीण क्षेत्रो में पहुँचा सके।

कार्यक्रम में आशा कार्यक्रतियो ने नाट्य मंच का आयोजन किया,कार्यक्रम में राज्यमन्त्री कपिलदेव अग्रवाल, डीएम सेल्वा कुमारी जे, एडीएम प्रसासन अमित कुमार, सीएमओ प्रवीण कुमार, वूमेन पावर बीना शर्मा, वही कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर गीतांजलि वर्मा ने किया। आशा सम्मेलन में हजारों आशा कार्यकर्ती मौजूद रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 3 =