धारदार हथियारों से पुलिस बल पर हमला: अभियुक्त गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना भोपा क्षेत्रान्तर्गत चौकी मोरना प्रभारी उप०नि० श्री लेखराज सिंह मय हमराही पुलिस बल के ग्राम मोरना में जारी लॉकडाउन का पालन करा रहे थे तथा लोगों को समझा रहे थे
तभी ग्राम मोरना के पूर्व प्रधान नाहर सिंह अपने परिवार तथा आस पास के मोहल्ले वाले ३०-४० करीब लोग घर से बाहर निकल आये, तो उप०नि० लेखराज सिंह उन सभी से लॉकडाउन का पालन करने के लिए कहा
मोरना की घटना को बताते एसएसपी अभिषेक यादव
मोरना की घटना को बताते एसएसपी अभिषेक यादव। दोषियों को बख्शा नही जाएगा और lockdown का पालन होगा। पूर्व प्रधान ने किया पुलिस पर हमला। दरोगा गम्भीर घायल
Posted by News & Feature Network: Regional News on Wednesday, April 1, 2020
तो सभी लोग पुलिस बल के साथ दुर्व्यवहार करने लगे तथा धारदार हथियारों से पुलिस बल पर हमला कर दिया, जिसमें उप० नि० लेखराज सिंह को तथा आरक्षी रवि को गंभीर चोट आई है
जिसके सम्बन्ध में थाना भोपा पर सीएन-९७/२० स्-१४७, १४८, १४९, १८८, २६९, ३०७, ३३३, ५०४, ५०६ आईपीसी व ७ – सीएलए में पंजीकृत किया गया।
मुख्य अभियुक्त पूर्व प्रधान नाहर सिंह एवं मारपीट व पथराव करने वाली उसकी दो पुत्रवधु तथा ०२ अन्य कुल ०५ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
