Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

छात्र-छा़त्राओं को पुरस्कार और प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया

मुजफ्फरनगर। वैश्विक स्वास्थ्य के महत्व की ओर बडी संख्या में लोगो का ध्यान आकृष्ट करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के नेतृत्व में हर वर्ष 7 अप्रैल को पुरे विश्व भर में लोगो के द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है जिसकी कडी में बूल्डिंग ए फेयरर हेल्दियर वर्ल्ड थीम के अनुसार एस0 डी0 कॉलेज ऑॅॅफ फार्मेसी एण्ड वोकेश्नल स्टडीस के डी0 फार्मा व बी0 फार्मा एम0 फार्मा के छात्रो ने ऑनलाइन रह कर कॉलेज द्वारा आयोजित अनेको प्रतियोगिताओ मे प्रतिभाग किया।

कॉलेज निदेंशक डा0 अरविन्द कुमार ने विजेता छात्र छा़त्राओं को पुरस्कार और प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पोस्टर मेेंकिग प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान के लिए बी0 फार्मा प्रथम वर्ष के छात्रा ईशा चौधरी को विजय घोषित किया गया और द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमश अकांशा व पुजा रानी रहे।

वही डी0 फार्मा से प्रथम स्थान पर प्रथम गौतम और द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमश हर्ष वर्मा व प्रवेश कुमार को विजय घोषित किया गया। ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता में बी0 फार्मा तृतीय वर्ष की छात्रा मानसी चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमश कनिका व शाहनूर ने बाजी मारी ।

निर्णयक मण्डल में प्रवीन कुमार, आसिफ, पल्लवी, राबिया रहें। कॉलेज निदेशक डा0 अरविन्द कुमार ने अपने सम्बोधन मे कहा कि कोविड महामारी के लिए शासन व प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई गाईड लाइन का अनुपालन करते हुए कॉलेज द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। उन्होने बाताया कि विश्व में लाखां करोडों लोग अलग-अलग बीमारियों से जूझ रहे है

जिसमे कुछ लोग टी0बी0, एनीमिया, एड्स, कैंसर, और दिल आदि की बीमारियो से ग्रसित है। मानसिक बीमारी से भी लोग ग्रसित है जैसे एल्जाइमर डिप्रेशन, पैनिक अटैक, एंजायटी आदि।

आज की व्यस्तता और तनाव ग्रस्त जिंदगी मे मनुष्य अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नही दे पा रहा है इसलिए जागरूकता के उददेश्य से हम यह दिवस मना रहे है ।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारीगण डा0 क्षितिज अग्रवाल, विमल कुमार भारती, सौरभ घोष, ईशान अग्रवाल, चारू भारती, उत्सव वर्मा, सना जैदी, अि़क्षता, सोनू कुमार, राहुल, अतुल गुप्ता, सुबोघ कुमार, विनय कुमार, रोहित कुमार, विकास कुमार, आरिफ, अमित अंकित आदि रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − seven =