उत्तर प्रदेश

Ayodhya: 10 बेड का मिनी अस्पताल दर्शन मार्ग स्थापित

Ayodhya राम मंदिर ट्रस्ट ने 10 बेड का मिनी अस्पताल दर्शन मार्ग स्थापित किया है. ट्रस्ट का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन्मभूमि पद से लेकर राम मंदिर तक अलग-अलग स्थान पर व्यवस्थाएं की गई हैं.राम जन्मभूमि पथ के मुख्य गेट के पास यात्री सुविधा केंद्र तैयार किया गया है

जिसमें लगभग 1000 से ज्यादा यात्री विश्राम कर सकते हैं. यहां कूलर, पंखे व पेयजल के सुविधा भी उपलब्ध है.  इसके साथ ही सेवा केंद्र में 10 बेड वाला मिनी हॉस्पिटल भी खोला गया है.

 तीन दिन पहले राम जन्मभूमि परिसर में दो श्रद्धालु बेहोश होकर गिर गए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद ट्रस्ट ने यात्री सेवा केंद्र के सामने मिनी हॉस्पिटल का संचालन शुरू कर दिया गया है.

Ayodhya राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा ने बताया कि मिनी हॉस्पिटल में जनरल मेडिकल फैसिलिटी उपलब्ध कराई जा रही है. यहां चिकित्सकों समेत स्टॉफ की भी नियुक्ति की गई है. इसके साथ ही एंबुलेंस की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =