फिल्मी चक्कर

Bade Miyan Chote Miyan: मेरे जीवन में बहुत कुछ रातों- रात हुआ है- मानुषी छिल्लर

Bade Miyan Chote Miyan ने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं किया. अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मूवी ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. अली अब्बास जफर की मूवी से दर्शकों को बहुत उम्मीद थी, लेकिन ये अपना जादू चलाने में नाकाम रही.

दो हफ्ते में ही फिल्म का बैंड बज गया और कोई खास कमाई भी नहीं हुई. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 10 दिन में फिल्म ने सिर्फ 53 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म की असफलता पर मानुषी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Bade Miyan Chote Miyan के प्रमोशन में मेकर्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फुस्स साबित हुई. टाइम्स नाउ के साथ एक इंटरव्यू में मानुषी छिल्लर ने फिल्म की असफलता पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, मैंने कहा, ‘मेरे जीवन में बहुत कुछ रातों- रात हुआ है. मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की है. लेकिन मैं सोचती हूं कि अगर मैं फोकस्ड और डेडिकेडेट हूं, तो मुझे इससे कुछ ना कुछ जरूर मिलेगा. मुझे हर चीज से कुछ ना कुछ मिला ही है.

मानुषी छिल्लर ने आगे है कि, हां, एक एक्टर के तौर पर आप चाहते है कि आपकी फिल्में चले, लोग आपको देखें, फिल्म पसंद करें, कभी-कभी ऐसा नहीं होता, जो नॉर्मल है. इस चीज से मैंने शांति बना ली है. मेरे लिए सिर्फ ये बात मायने रखती है कि मैं अच्छा काम करूं और नयी चीजों को एक्सपोलर करूं

बॉक्स ऑफिस नंबर ऐसी चीज है, जिसपर एक्टर का कोई कंट्रोल नहीं होता. मैं उसके बारे में ज्यादा नहीं सोचती हूं. बता दें कि मानुषी बड़े मियां छोटे मियां में कैप्टन मिशा के किरदार में नजर आई है. वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म तेहरान है और इसमें नीरू बाजवा भी है. ये एक एक्शन- थ्रिलर फिल्म है. हालांकि इसके बारे में अभी ज्यादा अपडेट नहीं आया है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 19 =