Baghpat News: नेताओं और सरकार पर शहीद के अपमान का आरोप,UP Election 2022 का बहिष्कार करने का फैसला
Baghpat News: Dras Sector of Ladakh में ड्यूटी के दौरान बर्फ में दबने से शहीद हुए अनुज पुंडीर (Anuj Pundir) के गांव वालों ने गांव में पंचायत कर जिले के आलाधिकारियों, नेताओं और सरकार पर शहीद के अपमान का आरोप लगाते हुए UP Election 2022 का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।
शहीद अनुज पुंडीर बागपत जनपद के खपराना गांव का रहने वाला था और वह लद्दाख के द्रास सेक्टर में ड्यूटी पर तैनात था। जहां वह बर्फ में दबने से शहीद हो गए।
आपको बता दें कि बागपत जनपद (Baghpat District) के बिनौली क्षेत्र के खपराना गांव निवासी 26 वर्षीय अनुज कुमार पुंडीर पुत्र अशोक वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। वे इस समय लद्दाख के द्रास सेक्टर सेना की 11 ग्रेनेडियर्स यूनिट में सिपाही के पद पर तैनात थे। ड्यूटी करते समय बर्फ की ढांग गिरने से कई सैनिक दब गए थे।
जिसमें अनुज को गंभीर हालत में चंडीगढ़ के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां कई दिनों से इलाज चल रहा था। बीते शनिवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद अनुज पुंडीर का पार्थिव शरीर गांव में लाया गया और सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
खपराना गांव वालों ने गांव में पंचायत कर जिले के आलाधिकारियों नेताओं और सरकार पर शहीद के अपमान का आरोप लगाते हुए UP Election 2022 का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि नेता चुनाव के दौरान वोट लेने आ जाते है लेकिन उसके बाद किसी के भी सुख दुख में नहीं आते।
इसके बाद गांव वालों ने नेताओं ओर सरकार पर आरोप लगाए की उनके गांव का लाल देश के लिए शहीद हो गया। लेकिन सरकार का कोई भी नुमाइंदा या कोई नेता, प्रत्याशी उनके दरवाजे तक नहीं आया। वह अपने गांव के लाल का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
