उत्तर प्रदेश

Baghra News: पिछड़ा वर्ग समाज से सत्ता में दोबारा आएगी भाजपा- नरेंद्र कश्यप, विजय वर्मा संगठित कर रहे समाज को

Baghra News: बघरा में इंटर कॉलेज के मैदान में पिछड़ा वर्ग भाजपा द्वारा एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र कश्यप, बिजेंद्र कश्यप उपाध्यक्ष, रुपेंद्र सैनी क्षेत्रीय महामंत्री, हरीश अहलावत क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी, सुंदर पाल जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर कुशांक चौहान संजय धीमान, रामकुमार कश्यप प्रदेश, हरपाल महार, विजय सैनी जिला महामंत्री, मनोज पांचाल जिला महामंत्री, जयकरण गुर्जर, जगदीश पांचाल, योगेंद्र वर्मा, विजेंद्र पाल जिला उपाध्यक्ष, रेनू गर्ग जिला मंत्री, सपना कश्यप, विजय वर्मा सोशल मीडिया प्रभारी आदि अतिथियों ने दीप प्रचलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

नरेंद्र कश्यप ने सभी का मार्गदर्शन किया और भारतीय जनता पार्टी द्वारा पिछड़ा वर्ग को जो अनेकों सुविधाएं दी गई है उसके बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि अभी तक अनुसूचित आयोग ही था, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी जी ने ओबीसी मोर्चा आयोग भी गठित कर दिया है जिसमें किसी भी ओबीसी मोर्चा के नागरिक की कोई समस्या होती है तो वह ओबीसी मोर्चा आयोग में जाकर न्याय मांग सकता है

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यकाल में गुंडागर्दी को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है लोग अब सुरक्षित महसूस करते हैं, रात को 12 बजे भी आप कहीं भी आ जा सकते हैं, इसके अलावा बिजली की समस्या पर बड़े स्तर पर सुधार हुआ है शहरों में कस्बों में गांव में बिजली पहले से अधिक हुई है और सड़कों का जाल तो आप सब जानते ही हैं कि योगी जी के कार्यकाल में जितनी सड़के बनी है इतनी सड़के कहीं और नहीं बन पाई

नेता विजय वर्मा ने कहा कि ओबीसी 60% वोट की हिस्सेदारी रखता है हमें सभी को संगठित होकर एक तरफ भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर अधिक से अधिक मतों से 2022 में जिताना है और भगवा लहरा कर महा ठगबंधन को सबक सिखाना है।

बहन बेटियों को जितना मान सम्मान और सुरक्षा योगी जी के कार्यकाल में मिली है शायद ही किसी और कार्यकाल में इतना अच्छा सौहार्दपूर्ण माहौल रहा हो इसके अलावा योगी जी नेकोरोना काल में स्वयं जिलों, की समीक्षा की एवं प्रदेश को हिंदुस्तान में नंबर एक की श्रेणी पर लाकर खड़ा कर दिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित धर्मा, सचिन प्रजापति जिला उपाध्यक्ष, अमित बंजारा, प्रवेश मलिक, तरुण पाल जितेंद्र प्रधान विजयपाल, वीरसेन चेयरमैन, मांगेराम कोषाध्यक्ष, दिनेश पुंडीर, विजय चौधरी, ईश्वर पाल सिंह, घनश्याम कश्यप ओमपाल सिंह कश्यप मदन कश्यप जॉनी गुर्जर नंदन कश्यप विनोद सैनी सत कुमार कश्यप धीर सिंह सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 357 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 − 1 =