Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाकियू ने पानीपत खटीमा राजमार्ग पर एकत्रित हो विरोध प्रदर्शन किया

तितावी। भूमि अधिग्रहण के मामले को लेकर भाकियू ने पानीपत खटीमा राजमार्ग पर एकत्रित हो विरोध प्रदर्शन किया। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने जिला प्रशासन को अवगत कराया कि भूमि अधिग्रहण कानून के तहत अधिगृहित भूमि का चार गुना मुआवजे का भुगतान के साथ-साथ अधिग्रहित जमीन में आने वाले पेड-पौधे, फसल व नलकूपों का भी मुआवजा दिये जाने का प्राविधान कानून में है।

किसानों की जमीन को अधिग्रहित करने से पूर्व फसल कटाई के लिए पर्याप्त समय भी दिया जाने का नियम है। जिला प्रशासन इस नियम की अनदेखी नहीं कर सकता। इन बिंदुओं को लेकर जिला प्रशासन ओर भारतीय किसान यूनियन के बीच कई दौर की वार्ता चली तत्पश्चात समझौते के बाद धरना समाप्त हो गया।

भाकियू नेता राजू अहलावत, धर्मेन्द्र मलिक व जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान के नेतृत्व में तितावी थाने पर एकत्रित भाकियू कार्यकर्ताओ ने अधिग्रहित की गई भूमि के उचित मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान भाकियू नेताओ ने आरोप लगाया कि प्रशासन के निर्देश पर किसानो की फसल पर जेसीबी चलाई जा रही है। जबकि भाकियू की मांग है कि किसानो का उनकी फसल काटने के लिए कम से कम 15 दिन का समय दिया जाए। इसके पश्चात ही अधिग्रहित की जा रही भूमि पर बुलडोजर चले।

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के पानीपत खटीमा मार्ग थाना तितावी क्षेत्र में आज भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने चक्का जाम कर दिया है।

भूमि अधिग्रहण के मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के आह्वान पर आज मंडल महासचिव राजू अहलावत के नेतृत्व में किसानों ने तितावी थाना क्षेत्र के शामली – मु० नगर मार्ग पर स्थित गोरखनाथ मंदिर में सुबह से ही एकत्रित होना शुरू कर दिया था और उसके बाद अब धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

उधर किसानो के धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मुजफ्फरनगर का पूरा पुलिस एंव प्रशासनिक अमला दल बल के साथ मोके पर पहुंच गया।

वहीं दूसरी ओर भाकियू सुप्रीमो चौ. नरेश टिकैत धरना स्थल पर पहुंचे जहां पहुंचकर उन्होंने धरनारत भाकियू कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों को सम्बोधित किया व चौ. नरेश टिकैत ने अधिगृहित की जा रही भूमि के उचित मुआवजे व किसानें से जुड़ी अन्य समस्याओं के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की जहां किसानों से जुड़ी सभी मांगे मान ली गयी। जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =