वैश्विक

बांदीपोरा: लश्कर के सात ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने लश्कर के सात ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया है। गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले हुई इनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए काफी अहम मानी जा रही है। इनके पास से 2 पिस्टल, 6 ग्रेनेड, 2 वायरलेस सेट समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है। बांदीपोरा के हाजिन इलाके में सेना और पुलिस ने यह कार्रवाई की। सुरक्षा एजेंसियां इनसे पूछताछ कर रही हैं। 

भारतीय सेना

बता दें  कि ओवर ग्राउंड वर्कर जिसे संक्षेप में ओजीडब्ल्यू कहा जाता है। ये आम लोगों की तरह रहकर आतंकियों के लिए काम करते हैं। किसी आतंकवादी घटना को अंजाम देने के लिए ये ओजीडब्ल्यू आतंकवादियों के लिए जमीन तैयार करते हैं।

यह आतंकियों तक सुरक्षाबलों की सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही उनके लिए हथियार, पैसा और सुरक्षित ठिकाने का बंदोबस्त करते हैं। आतंकवादियों के साथ ही ये ओजीडब्ल्यू सेना के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं हैं।

सुरक्षाबलों के भारी दवाब के चलते आतंकी और उनके मददगार ओवर ग्राउंड वर्कर छिपे हुए हैं। सुरक्षाबलों ने ऐसी रणनीति बनाई है कि आम लोगों के साथ उनका संपर्क ही न होने पाए। इसके चलते पथराव की घटनाएं भी कम हुई हैं।

सुरक्षा एजेंसियों के पास मौजूद इनपुट के अनुसार, घाटी में फिलहाल 300 आतंकी सक्रिय हैं। ओजीडब्ल्यू की संख्या छह हजार से अधिक है। यह ओजीडब्ल्यू ही आतंकियों को मदद पहुंचाने के साथ घाटी में हिंसा और पत्थरबाजी को भी बढ़ावा देते हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + three =