उत्तर प्रदेश

Barabanki News: बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर अर्धनग्न कर पेड़ से बांधकर पिटाई

Barabanki News:  टिकैतनगर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को बच्चा चोरी के शक में पकड़ लिया। लोगों ने युवक को अर्धनग्न किया और पेड़ से बांधकर उसकी घंटों जमकर पिटाई करते रहे। इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची।

पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से मरणासन्न हुए युवक को छुड़ाकर सीएससी में भर्ती कराया। घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बच्चा चोरी में आम लोगों की हो रही पिटाई के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने जिले में बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर बयान दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि बाराबंकी जनपद पुलिस लगातार क्षेत्र में जाकर बच्चा चोरी की अफवाहों पर लोगों को ध्यान न देने के लिए जागरूक कर रही है।

पूरा मामला बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के नाथना पुल चौराहे का है। यहां ग्रामीणों ने जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को बच्चा चोर कहते हुए पकड़ लिया। बच्चा चोर पकड़े जाने की सूचना से मौके पर काफी ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने युवक के कपड़े उतार कर उसको पेड़ से बांध दिया। जिसके बाद ग्रामीण उसकी घंटों पिटाई करते रहे। इसी दौरान किसी ने इस पूरे मामले की सूचना स्थानीय रामनगर थाने की पुलिस को दे दी।

बच्चा चोर पकड़े जाने की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की पिटाई से मरणासन्न हुए युवक को छुड़ाया और उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =