वैश्विक

सीढ़ियों से गिर गये हैं Vladimir Putin, तबीयत खराब

रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin सीढ़ियों से गिर गये हैं. सीढ़ियों से गिरकर उनकी तबीयत खराब हो गयी है. समाचार एजेंसी न्यूयॉर्क पोस्ट ने अपने टेलीग्राम चैनल के जरिये कहा है कि रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin मास्को स्थित अपने आधिकारिक आवास में गिर गये हैं, जिस कारण उनकी तबीयत खराब हो गई है.

एसेंजी की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि सीढ़ियों से गिरने के कारण Vladimir Putin को चोटें आयी है. उनकी रीढ़ की निचली हड्डी में ज्यादा चोट आयी है. जिस कारण उन्हें बैठने में काफी परेशानी हो रही है. बताया जा रहा है कि गिरने के बाद पुतिन को उनके व्यक्तिगत अंगरक्षकों ने उठाया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं.

 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Vladimir Putin किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. कई बार उनकी बीमारी को लेकर कुछ लोगों न दावा किया है कि उनकी तबीयत खराब है. मीडिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि यूक्रेन से जंग के बाद पुतिन की हालत और खराब हुई है. उनका स्वास्थ्य बिगड़ा है. पुतिन लगातार चिकित्सकों के संपर्क में हैं.

गौरतलब है कि बीते 9 महीनों से ज्यादा समय से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध हो रहा है. रूसी सेना लगातार यूक्रेन पर हमले कर रही है. वहीं, यूक्रेन की ओर से भी जवाबी कार्रवाई जारी है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =