उत्तर प्रदेश

Basti News: समय से इलाज ना होने के कारण 3 दिन में चार गाय की मौत

Basti News:रामनातौफिर गौशाला में 3 दिन में चार गाय की मौत  हो गई। डॉक्टर ने बताया कि गंदा पानी पीने के कारण गायों की मौत हुई है। वहीं उप जिलाधिकारी हरैया सुखबीर सिंह गौशाला का निरीक्षण किया और गौशालाओं की तत्काल रूप से साफ-सफाई कर सुचारू रूप से चलाने का आदेश दिया।बस्ती जिले के दुबौलिया ब्लॉक रमनातौफ़ीर गांव में वृहद गौशाला संरक्षण केंद्र (Gau Sanrakshan Kendra Ramna Taufir) 2019 में 1 करोड़ 20 लाख में तैयार किया गया। इस गौशाला में गायों के रखरखाव के लिए सारी सुविधाएं तैयार की गई।

लगभग 3 दिन के अंदर चार गायों की मौत हो गई, जिससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने सीधा आरोप लगाया कि बार-बार अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद भी गौशाला की देखरेख करने वाले कर्मचारी पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। आए दिन इस गौशाला में रहने वाले पशु भूखे रहते हैं और गंदा पानी पीते हैं जिसके कारण वह बीमार हो जाते हैं, उनकी मौत हो जाती है, और यह मौत देखा नहीं जाता है।

वहीं हरैया एसडीएम सुखबर सिंह ने बताया कि तत्काल सूचना मिलने के बाद गौशाला का निरीक्षण किया गया ,और जांच की गई। जांच में पाया गया कि गंदा पानी पीने से गायों की मौत हुई है ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =